फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The phone call from home and threw acid

फोन कर घर से बुलाया और तेजाब फेंक दिया

Thu, 23 Feb 2017 01:06 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Thu, 23 Feb 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
The phone call from home and threw acid
The phone call from home and threw acid - फोटो : बरेली, अमर उजाला
बाइक सवार ने घर का पता पूछते हुए एक युवक पर तेजाब डाल दिया। तेजाबी हमले में झुलसने के बाद दलित चीखता ही रह गया और बाइक सवार भाग निकला। झुलसे दलित को लेकर कई ग्रामीण थाने पहुंचे और मुकदमा दर्ज करने की मांग की। 
विज्ञापन

पीलीभीत सीमा पर बसे गांव इनायपुर निवासी दलित गोकिल प्रसाद के बेटे चेतन्य प्रकाश के फोन पर सायं छह बजे किसी ने फोन किया। फोन करने वाले ने उसे घर से बुलाया। इस पर चेतन्य इस व्यक्ति से मिलने के लिए गांव के बाहर प्राइमरी स्कूल के पास पहुंचा। चेतन्य इस व्यक्ति को पहचानता नहीं था। फिर भी उसने चेतन्य से बात करते हुए कहा कि वह कारचोब का काम कराता है और उसे उसके गांव में पीस कढ़ाई कराने हैं। इस पर चेतन्य ने कहा कि उसके बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं, वह परीक्षाएं खत्म होने के बाद ही कढ़ाई का काम कर सकेगा। इसी दौरान बाइक सवार ने चेतन्य से उसका घर पूछा। चेतन्य मुड़कर हाथ उठाते हुए अपना घर बताने लगा, तभी बाइक सवार ने उस पर तेजाब फेंक दिया और भाग निकला। तेजाबी हमले में चेतन्य का शरीर बुरी तरह से झुलस गया और वह चीखने लगा। आवाज सुनकर कई लोग चेतन्य के पास पहुंच गए। सभी लोग झुलसे चेतन्य को लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed