फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The Imam remarks sue

विवादित टिप्पणी करने वाले इमाम पर मुकदमा

Sat, 09 Jul 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sat, 09 Jul 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
बहेड़ी/देवरनियां। गनूनगला गांव में ईद की नमाज के दौरान विवादित टिप्पणी करने वाले इमाम के खिलाफ आखिरकार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बृहस्पतिवार को एसओ ने तहरीर लेने से इसलिए इंकार कर दिया था कि इमाम को गांव से रवाना कर दिया गया है इसलिए अब मामले का पटाक्षेप हो गया है। लेकिन एसएसपी ने इसे गंभीरता से लेकर एसओ को फटकार लगाई तो वह गांव पहुंचे और तहरीर लेकर इमाम के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को इेस पहुंचाने का मुकदमा कायम किया।
विज्ञापन

देवरनियां थाने के गांव गनूनगला में ईद की नमाज के दौरान मस्जिद पर तैनात इमाम मौलाना राशिद ने विवादित टिप्पणी कर दी थी। इसके बाद गांव के दूसरे पक्ष के लोग मस्जिद के पास पहुंच गए और देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने सामने आ गए थे। दोनों पक्षों में गाली गालौच और धक्का मुक्की तक हो गई। एसओ सोनकर बाबू ने दोनों पक्षों से वार्ता कर इमाम को गांव से हटा देने का फरमान सुनाया। दूसरे पक्ष ने भी पुलिस के इस आदेश का पालन करने में मिनट नहीं लगाया। आनन-फानन में इमाम को गांव से रवाना कर गया। ग्रामीणों ने इमाम समेत नौ लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी लेकिन एसओ ने इसे लेने से ही मना कर दिया था। शुक्रवार सुबह एक पक्ष के लोग बरेली जाकर एसएसपी आर के भारद्वाज और डीएम गौरव दयाल से मिले और इसकी शिकायत की। एसएसपी ने फोन कर देवरनियां एसओ सोनकर बाबू की फटकार लगाते हुए तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद एसओ ने गांव पहुंचकर पहले दोनों पक्षो से अलग-अलग वार्ता की उसके बाद तहरीर लेकर इमाम मौलाना राशिद के खिलाफ धार्मिक भावना को ठोस पहुंचाने का मुकदमा कायम कर दिया। आरोपी इमाम नवाबगंज के गांव का रहने वाला है पुलिस की एक टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए रवाना हो गई है। 
विज्ञापन

गांव में माहौल शांतिपूर्ण है। यह बात साफ हो गई कि इमाम ने विवादित टिप्पणी की है तो पुलिस ने मुकदमा कायम कर दिया है। गांव में किसी ने भी फसाद करने की हिमाकत की तो वह सलाखों के पीछे होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-रामेश्वर नाथ तिवारी एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed