फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The five -year-old slipped on shark

पांच साल की बच्ची पर झपटा दरिंदा

Thu, 22 Sep 2016 01:51 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Thu, 22 Sep 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
कैंट इलाके में दरिंदे ने घर में खेल रही पांच साल की बच्ची को दरिंदे ने दबोच लिया। वह उसे अपने कमरे में ले गया और दुष्कर्म की कोशिश की। चिल्लाने पर मकान मालिक पहुंचा तो आरोपी भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

घटना 19 सितंबर की है। किराए के कमरे में रहने वाले दंपति कमरे से बाहर थे। पांच साल की बेटी अकेली खेल रही थी। आरोप है कि दूसरे कमरे में किराए पर रहने वाला एक लड़का बच्ची को बहाने से अपने कमरे में ले गया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। उसकी हरकतें देखकर बच्ची चीखने लगी। चीख सुनकर मकान मालिक अपने कमरे से बाहर निकले और बच्ची को आवाज लगाई। आवाज सुनकर आरोपी लड़का बच्ची को लेकर बाहर निकला और बहाने बनाने लगा। मकान मालिक के पूछने पर बच्ची ने सारी घटना बता दी। मौका पाकर आरोपी भाग गया। बच्ची के माता-पिता कैंट थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बहाने मामले को दबाए रखा। दंपति ने इंतजार करने के बाद बुधवार को इसकी शिकायत एसएसपी से की। बुधवार को कैंट थाने में आरोपी लड़के के खिलाफ छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी की उम्र करीब 12 साल होगी। घटना के बाद से आरोपी और उसके घर वाले फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed