{"_id":"5884fa444f1c1bfa7af006e2","slug":"the-corpse-was-found-in-a-drain-near-the-bridge-contractor-bilva","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्वा पुल के पास नाले में मिली ठेकेदार की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिल्वा पुल के पास नाले में मिली ठेकेदार की लाश
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Mon, 23 Jan 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
The corpse was found in a drain near the bridge contractor BilvaThe corpse was found in a drain near the bridge contractor Bilva
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
बिल्वा पुल के पास नैनीताल रोड किनारे नाले में 55 वर्षीय ठेकेदार की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के माथे पर चोट के निशान हैं। बाकी शरीर पर कहीं चोट नहीं दिखाई दे रही है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ पता चल पाएगा।
थाना भोजीपुरा इलाके में बिल्वा के पास नैनीताल रोड के किनारे नाले में डोरीलाल का शव मिलने की सूचना पर इज्जतनगर की बैरियर वन चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार विश्नोई मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भोजीपुरा पुलिस को बुला लिया। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से पहचान पत्र मिल गया। पुलिस ने उसी के आधार पर शिनाख्त डोरीलाल निवासी ग्राम गुड़वारा, बहेड़ी के रूप में कर ली। डोरीलाल के बेटे चंद्रपाल ने बताया कि उसके पिता 10 जनवरी से चचेरे भाई की ससुराल ग्राम सुंदरासी (हवाई अड्डा के पास) आए थे। उनके परिवार में मौत हो गई थी और दसवां संस्कार था। चंद्रपाल ने बताया कि 15 जनवरी को उसने अपने पिता के बारे में चचेरे भाई की ससुराल में जानकारी की तो बताया की वह यहां पर नहीं आए। इसके बाद वह बहेड़ी थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराने को तहरीर दे आए, लेकिन लिखी नहीं गई। शनिवार 21 जनवरी को पुलिस ने गुमशुदगी लिखी। चंद्रपाल के मुताबिक उसके पिता शराब पीते थे, लेकिन उनकी किसी से ऐसी बुराई नहीं थी कि हत्या कर देता। डोरीलाल के माथे पर चोट के निशान हैं। बाकी शरीर पर बाहर से कोई चोट नहीं दिखाई दे रही है। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह तोमर ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। सीओ नवाबगंज रमनपाल सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने को भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई होगी।