फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The brutal murder of a young man , I threw off the zombies plot

युवक की नृशंस हत्या, बंद प्लाट में फेंकी लाश

Wed, 18 May 2016 01:49 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Wed, 18 May 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
शहर के पॉश इलाके में 35 वर्षीय अज्ञात युवक की नृशंस हत्या करने के बाद लाश अतिथि होटल के किनारे बंद प्लाट में फेंक दी गई। युवक का गला और दोनों हाथों के अलावा पैरों के पंजे भी कटे हुए थे। दुबले पतले शरीर का ऊपरी हिस्सा पूरा गायब है। धड़ में भी पेट तक शरीर सड़ चुका है। आशंका है कि ये हत्या कई दिन पहले करके लाश प्लाट में फेंकी गई। युवक कौन है और कहां का रहने वाला है। इसकी हत्या क्यों और कहां की गई। हत्यारे कौन हैं। इनकी संख्या कितनी है। पुलिस को इन सवालों के जवाब खोजने हैं। नृशंस हत्या के पीछे गहरी साजिश की आशंका है। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद लाश का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन

सिविल लाइंस में न्यायालय के सामने और अतिथि होटल के किनारे खाली पड़े बंद प्लाट के आसपास के दुकानदारों को कई दिन से बदबू आ रही थी। दुकानदार संजय अग्रवाल ने समझा कि प्लाट में कोई कुत्ता मर गया है। चार या पांच दिन से  बदबू फैलने से परेशान संजय ने चंचल नाम के लड़के को 80 रुपये दिए और कहा कि वह प्लाट से कुत्ते का शव निकालकर दूर ले जाकर फेंक दे। जब कर्मचारी प्लाट के अंदर घुसा तो पता चला कि झाड़ियों से बदबू फेंकने वाली लाश किसी आदमी की है। तब दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। इस पर कोतवाली इंस्पेक्टर सुधीरपाल धामा, एसएसआई गिरीश प्रसाद, संजय राय, एसआई केपी सिंह आदि मौके पर पहुंचे। लाश देखने से स्पष्ट लग रहा था कि किसी ने चार या पांच दिन पहले युवक की गला, हाथ और पैर काटकर नृशंस हत्या करके लाश बंद प्लाट में फेंक दी। युवक के शरीर पर काले रंग की जींस और कत्थई रंग का अंडरवीयर था। प्लाट में कहीं से आने जाने का रास्ता नहीं है। 
विज्ञापन


ये है पुलिस का नजरिया 
अज्ञात लाश देखने से ही नृशंस तरीके से हत्या लग रही है लेकिन पुलिस प्रथमदृष्टया हत्या लगने वाले इस केस को मर्डर नहीं मान रही है। इसके लिए पोस्टमार्टम का इंतजार करने की बात कही जा रही है। एसआई केपी सिंह का मानना है कि कोई स्मैक या मादक पदार्थ से नशा करने वाला युवक मर गया है। कुत्तों ने उसका शरीर अंग भंग कर दिया। जिससे लाश क्षत विक्षत हो गई। फिलहाल, पुलिस की इस लाइन से की जाने वाली तफ्तीश पर कोई भरोसा नहीं कर पा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed