फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The bank manager girlfriend beaten in the police station

कोतवाली में प्रेमिका ने बैंक मैनेजर को पीटा

Wed, 03 Feb 2016 01:11 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 03 Feb 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
The bank manager girlfriend beaten in the police station
बरेली। कैंट इलाके की एक लड़की ने बैंक मैनेजर से शादी करने को लेकर बखेड़ा कर दिया। कोतवाली में उसने पुलिस और परिवार वालों के सामने उसकी पिटाई शुरू कर दी। महिला पुलिस कर्मियों ने किसी तरह उसे रोका तो हंगामा करने लगी। लड़की का कहना था कि मुझसे शादी नहीं करेगा तो किसी का नहीं होने दूंगी। बाद में पुलिस ने दोनों में समझौता कराकर घर भेज दिया।
विज्ञापन

कैंट थाने से रिटायर जीप चालक का बेटा अलवर में बैंक मैनेजर हैं। पिता जी की तैनाती के दौरान कैंट में ही बैंक मैनेजर का परिवार रहता था। उनकी पढ़ाई-लिखाई भी कैंट इलाके में हुई। दस साल पहले पढ़ाई के दिनों में एक दोस्त ने उनकी मुलाकात कैंट में ही रहने वाली दूसरे समुदाय की लड़की से करा दी। थोड़े ही दिनों में दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए। बैंक मैनेजर ने लड़की को शादी का झांसा देकर मंसूरी, नैनीताल समेत कई शहरों में घुमाया। लड़की के पिता नहीं है। इसी का फायदा उठाकर बैंक मैनेजर करीब पांच साल से उसे पत्नी की तरह रखने लगा। 17 फरवरी को उत्तराखंड के रुद्रपुर से बैंक मैनेजर की शादी होने की सूचना पर लड़की भड़क गई। उसने बैंक मैनेजर को बात करने के लिए कोतवाली के सामने एक होटल पर बुलाया तो वह अपने भाई और भाभी को भी ले आया। लड़की ने बातचीत होते ही हंगामा खड़ा कर दिया। इस पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई तो लड़की के परिवार के लोग भी आ गए। कोतवाली में बातचीत के दौरान बैंक मैनेजर के कह कहने पर कि मेरी तो कई दोस्त हैं, किस-किस से शादी करूं, लड़की भड़क गई। उसने पुलिस के सामने ही बैंक मैनेजर को पीटना शुरू कर दिया। महिला पुलिस कर्मियों ने हस्तक्षेप करके लड़की को मारपीट करने से रोका।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुधीर पाल धामा ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। तय यह हुआ है कि पहले लड़की की शादी होगी। इसके बाद ही बैंक मैनेजर शादी कर सकते हैं। लड़की की शादी नहीं हुई तो बैंक मैनेजर को ही करनी होगी।     
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed