{"_id":"577abbf74f1c1b6e697fab01","slug":"the-accidental-death-of-a-young-man-by-the-party-returning","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावत देकर लौट रहे युवक की दुर्घटना में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दावत देकर लौट रहे युवक की दुर्घटना में मौत
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Tue, 05 Jul 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी शादी की दावत देकर लौट रहे बदायूं के युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
बदायूं के फैजगंज बेहटा के गांव परमानंदपुर निवासी शेर सिंह ने बताया कि उनके 21 वर्षीय बेटे चमन की दस जुलाई को शादी होनी थी। रविवार सुबह चमन शादी की दावत देने रिश्तेदार के घर वजीरगंज गया। शाम को लौटते समय वजीरगंज-सैदपुर रोड पर किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घायल चमन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत खराब देख उसे बरेली लाया गया। सोमवार सुबह चमन ने यहां दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव घरवालों को सौंप दिया। युवक की मौत से शादी वाले घर में तैयारियों की जगह मातम छा गया है।