{"_id":"5803b2e84f1c1b210328f46a","slug":"tempo-driver-murdered-bodies-dumped-in-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो चालक की हत्या कर शव खेत में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेंपो चालक की हत्या कर शव खेत में फेंका
Updated Mon, 17 Oct 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिठौरा में टेंपो चालक की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। मृतक के पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही शक के आधार पर कस्बे के चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शव की हालात देखकर पुलिस अंदाजा लगा रही है कि हत्या गला दबाकर की गई होगी। हालांकि, हकीकत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही सामने आएगी।
रविवार सुबह किसान धान काटने नहर पार कर रहे थे तो नफीस अहमद के खेत में शव पड़ा देखा। यह सूचना कस्बे में फैली तो मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने शव की पहचान कर यशपाल (35) के रूप में की। इसके बाद यशपाल के घर और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे भाई मुनेंद्र ने बताया कि यशपाल टेंपो चलाता था। शनिवार को भी वह टेंपो चलाने गया था, लेकिन शाम को लौटकर घर नही पहुंचा। पुलिस ने जानकारी की तो लोगों ने बताया कि शनिवार शाम को चार-पांच लोगों ने इसी खेत में बैठकर शराब पी थी। इसके बाद उनके बीच झगड़ा भी हुआ था। आशंका है कि इन लोगों ने ही घटना को अंजाम दिया हो। मृतक के पिता रामपाल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर थाने पर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। रामपाल ने बताया कि यशपाल चार भाइयों में सबसे बड़ा था। वह एक आंख से देख नहीं पाता था। उसकी शादी भी नहीं हुई थी। शक के आधार पर पुलिस कस्बे के चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है कि इन लोगों ने ही शराब पिलाकर यशपाल का गला दबा दिया होगा।