फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tap the left arm holding the student's life

नल का हत्था पकड़ते ही चली गई छात्र की जान

Thu, 31 Mar 2016 01:37 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Thu, 31 Mar 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
थाना भोजीपुरा के पीपलसाना चौधरी गांव में नल का हत्था पकड़ते ही बरेली कॉलेज के छात्र जवान बेटे शाहनवाज खां की चीख निकली और जान चली गई। उसने नहाने के लिए मोटर चलाया था। इस दौरान नल पर बिजली का करंट दौड़ने लगा। हादसे से टेलर के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन

ग्राम पीपलसाना चौधरी निवासी साबिर खां की नैनीताल रोड पर मॉडन टेलर के नाम से दुकान है। टेलर ने घर के आंगन में ही नल के पास मोटर लगा रखी है। बुधवार को सुबह 11 बजे टेलर का 20 वर्षीय शाहनवाज खां मोटर चलाने के बाद नहाने के लिए के पास पहुंच गया। उसने जैसे ही नल का हत्था पकड़ा करंट लगने से चीख निकली और जमीन पर गिर गया। पड़ोस के दुकानदार अहमद अंसारी ने छत पर चढ़कर बिजली का तार हटाया। शाहनबाज की मौत तो मौके पर ही हो चुकी थी, लेकिन परिवार वाले फिर भी उसे एसआरएमएस लेकर पहुंच गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का बड़ा भाई इमरान जयपुर में काम करता है। भाई की मौत की खबर मिलते ही वह वहां से चल दिए हैं। देर रात को इमरान के आने के बाद बृहस्पतिवार को शाहनबाज के शव को सुपुर्दे खाक कि या जाएगा। जवान बेटे की मौत से टेलर उनकी पत्नी फरहाना का बुरा हाल है। भाई शाहनवाज की लाश के पास बैठी बहन सिम्मी, हिना, मन्नो और अल्लों के आंसू नहीं थम रहे हैं। एसओ जेपी यादव ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। परिवार वाले चाहते तो शव का पोस्टमार्टम करा दिया जाता। 
विज्ञापन


सेना में जाने का सपना था
 ग्राम रम्पुरा माफी निवासी बहनोई सलीम खान ने बताया कि बरेली कॉलेज में बीए के छात्र शाहनवाज खां का सेना में भर्ती होने का सपना था। इसीलिए उसने एनसीसी हाईस्कूल से ही ज्वाइंन कर लिया था। वह सेना में भर्ती होने के  लिए तैयारी कर रहा था। निजी विश्वविद्याय ने हाल में जो मैराथन कराई थी, उसमें भी शाहनवाज को अच्छी सफलता मिली थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed