{"_id":"58af39274f1c1b2c7db22fb2","slug":"subhashnagr-slit-the-woman-s-throat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाषनगर में महिला की गला रेतकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुभाषनगर में महिला की गला रेतकर हत्या
बरेली।
Updated Fri, 24 Feb 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
Subhashnagr slit the woman's throat
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुभाषनगर क्षेत्र में घर में अकेली मौजूद 22 वर्षीय महिला की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी गई। शाम को घर लौटे महिला के पति ने खून से लथपथ शव देखकर शोर मचाया, जिससे मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर एसएसपी जोगेंद्र सिंह भी फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है, अभी हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
सुभाषनगर क्षेत्र के मोहल्ला शांति विहार निवासी अनुज मिश्रा तिलहर मूल रूप से तिलहर का रहने वाला है और ट्रेनों में बाम बेचने का काम करता है। वह अपनी पत्नी अंजलि के साथ शांति विहार में वीरेश के मकान के एक कमरे में किराये पर रहता है। वीरेश दिल्ली में काम करता है। अंजली झारखंड राज्य के धनबाद की रहने वाली थी जिससे तीन साल पहले अनुज ने शादी की थी। बृहस्पतिवार को अंजलि की उसके कमरेे के अंदर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव फर्श पर चित पड़ा था और फर्श पर खून बह रहा था। उसके हाथ में पहनी गईं कई चूड़ियां भी टूटकर कमरे में पड़ी थीं। शाम साढे़ पांच बजे घर पहुंचे अनुज ने जब कमरे में फर्श पर अंजलि का शव पड़ा देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए। यूपी 100 डायल पर सूचना दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर छानबीन की। अनुज ने बताया कि वह सुबह दस बजे बाम बेचने के लिए निकल गया था। शाम को लाल कुआं से बाम बेचकर घर लौटा तो दरवाजे की एक किवाड़ खुली हुई थी। जबकि कमरे का दरवाजा ऐसे ही भिड़ा था। उसने अंजलि को आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला तो उसने अपना बैग रखने के लिए कमरे के दरवाजे पर धक्का दिया। दरवाजा खुला तो देखा कि अंजलि का शव फर्श पर पड़ा था और उसके कटे हुए गले से खून बह रहा था। हाथ की कई चूड़ियां भी टूटकर कमरे में बिखरी पड़ी थीं। पास में ही एक चाकू पड़ा था, जिससे अंजलि का गला रेता गया था।
महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या की गई है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। खुलासे के लिए इंस्पेक्टर सुभाषनगर के अलावा क्राइम ब्रांच और सर्विलांस की टीम भी लगाई गई है।
विज्ञापन
जोगेंद्र सिंह, एसएसपी