फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Student's hostels in Invertsi die in suspicious circumstances

इन्वर्टिस के हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Mon, 03 Apr 2017 01:20 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Mon, 03 Apr 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
Student's hostels in Invertsi die in suspicious circumstances
Student's hostels in Invertsi die in suspicious circumstances - फोटो : बरेली, अमर उजाला
इन्वर्टिस यूनीवर्सिटी के हेम गिरि हॉस्टल के कमरा नंबर एफ 24 से खटीमा के रिटायर्ड फौजी लाल सिंह के बेटे सुनील सिंह (18) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कंप्यूटर साइंस डिप्लोमा कोर्स के द्वितीय वर्ष के छात्र सुनील की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर के लक्षण आने के बाद खटीमा से आये चचेरे बड़े भाई धर्मवीर ने बिथरीचैनपुर थाना में उसे जहर देकर मार देने के आरोप की तहरीर सौंप दी। पुलिस ने यूनीवर्सिटी पहुंचकर हॉस्टल के कमरे की छानबीन की। 
विज्ञापन

सुनील सिंह को हॉस्टल में आखिरी बार शनिवार रात 8.42 बजे मेस में देखा गया था। उसके दोस्त युवराज ने बताया कि वह सुनील को जबरन मेस में ले गया था। सुनील कमजोरी की बात कहकर खाने से इंकार कर रहा था। मेस में भी उसने सिर्फ खीर खाई थी। मेस के बाद सुनील कुछ समय दोस्तों के साथ बिताने के बाद अपने कमरे में चला गया। रविवार सुबह मेस के समय नौ बजे तक जब सुनील कमरे से बाहर नहीं निकला तो दरवाजा के ऊपर रोशनदान में लगी जाली को तोड़कर दरवाजा की सिटकनी को खोलकर छात्र अंदर पहुंचे। सुनील बेड पर था और मुंह से खून निकल रहा था। घबराये छात्र वार्डन अतुल के पास पहुंचे। अतुल ने यूनीवर्सिटी प्रशासन को खबर देने के बाद सुनील को लेकर करीब 10.30 बजे मिशन अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


सुसाइड नोट नहीं मिला 
सुनील कमरा नंबर एफ 24 में एक साल पहले आया था। इससे पहले वह युवराज के साथ रहता था। सुनील का रूम मेट कुलदीप दो दिन पहले घर चला गया था। वह कमरे में अकेला था। कमरे की तलाशी में पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल और विसरा सुरक्षित 
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर के लक्षण आने के बाद डॉक्टरों ने सुनील का दिल और विसरा सुरक्षित किया है। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। डॉक्टर के मुताबित मुंह से खून आने की वजह स्पष्ट नहीं है। डॉक्टर के मुताबिक सुनील की मौत रात में हो चुकी थी।  

क्राइम सीन 
कमरे में दो बिस्तर पड़े थे। एक बिस्तर पर औंधे मुंह सुनील का शव पड़ा था। तकिया खून से लथपथ हो चुका था। कमरे में सामान बिखरा हुआ था। एक कोने में भगवान का मंदिर बना हुआ था। कमरे की दीवारों पर स्लोगन लिखे थे। 


कंप्यूटर साइंस के छात्र का शव यूनीवर्सिटी के हॉस्टल के कमरे से मिला है। परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा जाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। 
-समीर सौरभ, एसपी सिटी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed