{"_id":"582a0a434f1c1b59368fe5cf","slug":"stuck-the-fine-amount","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुर्माने की रकम भी अटक गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुर्माने की रकम भी अटक गई
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Tue, 15 Nov 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Stuck the fine amount
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रियों से जुर्माने के रूप में वसूली गई रकम जमा करने को लेकर सोमवार रात सिटी स्टेशन आरक्षण केंद्र में टीटीई और बुकिंग क्लर्क के बीच आमने-सामने आ गए। सोमवार शाम करीब सात बजे चार-पांच टीटीई बिना टिकट यात्रा करने वालों से जुर्माने में वसूली रकम जमा करने सिटी स्टेशन आरक्षण केंद्र पहुंचे। उनके पास पांच सौ और हजार के नोट देखकर बुकिंग क्लर्क ने रकम जमा करने से मना कर दिया। उनका कहना था कि टीटीई ने वसूले पांच सौ और हजार के नोट जमा करने को कंट्रोल और आला अफसरों ने जमा करने को मना कर दिया। टीटीई का कहना था कि प्रधानमंत्री ने रेलवे में पांच सौ और हजार के नोट चलाने की छूट दे रखी है। वे जुर्माने की रसीद काटते समय पांच सौ व हजार के नोट नहीं लेंगे तो यात्री मारपीट पर उतारू हो जाएंगे। दूसरे बुकिंग काउंटर पर यात्रियों से पांच सौ और हजार के नोट लिए जा रहे हैं तो टीटीई से परहेज क्यों। उन्होंने पांच सौ और हजार के नोट न लेने की बात लिखकर देने को कहा, जिसके लिए बुकिंग क्लर्क राजी नहीं हुए। विवाद की जानकारी पर वाणिज्य निरीक्षक केके झा पहुंच गए। उन्होंने भी रेल कंट्रोल व सीनियर डीसीएम के मना करने की बात कही। इस पर काफी देर तक दोनों पक्षों में झिकझिक होती रही।
बुकिंग काउंटर से किसी कर्मचारी के नोट बदलने पर रोक है। टीटीई के पास रेलवे का पैसा है तो बुकिंग काउंटर पर ही जमा किया जाएगा।
- आरसी श्रीवास्तव, सीनियर डीसीएम
विज्ञापन
बुकिंग काउंटर से किसी कर्मचारी के नोट बदलने पर रोक है। टीटीई के पास रेलवे का पैसा है तो बुकिंग काउंटर पर ही जमा किया जाएगा।
- आरसी श्रीवास्तव, सीनियर डीसीएम