फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SSP office in front of a half million miscreants looted

बदमाशों ने एसएसपी ऑफिस के सामने लूट लिए ढाई लाख

Thu, 03 Mar 2016 01:41 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Thu, 03 Mar 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
SSP office in front of a half million miscreants looted
 बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार दोपहर एसएसपी ऑफिस के सामने एचडीएफसी बैंक से भुगतान लेकर लौट रहे एनआरआई के रिश्तेदार से ढाई लाख रुपए लूट लिए। जिस वक्त यह वारदात हुई एसएसपी आरके भारद्वाज अपने आफिस में मातहतों को क्राइम कंट्रोल की हिदायत दे रहे थे। एसएसपी दफ्तर के सामने हुई इस घटना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। सूचना पर पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए और छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

बारादरी इलाके के कांकारटोला निवासी सुजाउद्दीन कतर में इंजीनियर हैं। उनकी पांच मार्च को दिल्ली से शादी होनी है। इसी सिलसिले में वह 45 दिन की छुट्टी पर 24 फरवरी से घर आए हुए हैं। शादी में खर्च के लिए जरूरत पड़ने पर उन्होंने अपने रिश्ते के चचेरे भाई बीकॉम के छात्र महराब खान के नाम ढाई लाख रुपये का चेक एचडीएफसी बैंक से भुगतान के लिए निकालने को दिया था। महराब अपने चाचा हकीम आफताब के साथ बैंक  गया था। दोपहर 12:44 बजे महराब ने पैसे निकाले और आफताब के स्कूटर के पीछे बैठकर घर आने लगा। स्कूटर जैसे ही स्टेट बैंक तिराहे से सर्किट हाउस चौराहे पर आने वाली सड़क पर एसएसपी दफ्तर के सामने पहुंचा तो पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरे महराब के हाथ में थमा बैग झपट्टा मारकर लूट ले गए। बैग लुटने के बाद महराब ने शोर मचाया तो आफताब ने स्कूटर रोका। मौके पर कई लोग आ गए। जानकारी होने पर एनआरआई सुजाउद्दीन और परिवार के कई लोगों के अलावा पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंच गए। काफी छानबीन की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। खुलासे के लिए तीन टीमें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन

0
 घटना की रिपोर्ट दर्ज कर खुलासे की कोशिश की जा रही है।
- सिद्धार्थ वर्मा, सीओ सिटी प्रथम

स्कूटर पर बाइक का पहिया मारा और लूट ले गए बैग
कचहरी तिराहे से आफताब का स्कूटर जैसे ही एसएसपी दफ्तर के सामने से गुजरा तो पीछे से आए बाइक सवार ने बाइक का पहिया उनके स्कूटर पर मारा और स्कूटर के पीछे बैठे महराब खान के हाथ में थमा ढाई लाख रुपये से भरा बैग लूट ले गए। महराब ने बताया कि बाइक सवार लुटेरे 25 से 26 साल के बीच के रहे होंगे। उन्होंने घटना बेहद एक्सपर्ट तरीके से की। जिससे लगता है कि लुटेरे पेशेवर हैं और बैंकों के आसपास मंडराकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
बैंक के कैमरे खंगाल रही पुलिस
खुलासे को लगी एक टीम एचडीएफसी बैंक का कैमरा खंगाल रही है। पुलिस का मानना है कि जिस काउंटर से महराब ने भुगतान निकाला तो उस समय आगे पीछे कौन था। कौन भुगतान लेने के बाद महराब के पीछे से बैंक से निकला। इन्हीं सब पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।

0
तीन टीमें लगीं खुलासे को
सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि खुलासे के लिए इंस्पेक्टर कोतवाली सुधीरपाल धामा, कुतुबखाना चौकी इंचार्ज संजय राय की टीम के अलावा क्राइम ब्रांच को भी खुलासे के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed