फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP leader and his four brothers sue

सपा नेता के भाई समेत चार के खिलाफ मुकदमा

Fri, 01 Apr 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Fri, 01 Apr 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरविंद यादव के भाई समेत चार लोगों के  खिलाफ घर पर हमला करके फायरिंग करने के आरोप में थाना बिथरी चैनपुर में मुकदमा दर्ज करके पुलिस असलियत का पता लगा रही है। पूर्व जिला उपाध्यक्ष का दावा है कि उनका बोधपाल से फैसला हो गया है। उसने उनके सियासी मुखालिफों के दबाव में मुकदमा लिखा दिया था। 
विज्ञापन

बिथरीचैनपुर थाना क्षेत्र के गांव मेहतरपुर करोड़ निवासी बोध पाल उर्फ छक्कन का कहना है कि उसने कुछ समय पहले पूर्व ब्लाक प्रमुख राजबाबू यादव से पांच हजार रुपये उधार लिए थे। बोध पाल का कहना है कि यह पैसा उसने पंचायत चुनाव के दौरान वापस कर दिया। पूर्व ब्लाक प्रमुख के भाई पूर्व प्रधान श्याम बाबू यादव की पत्नी को इस बार उसने ग्राम प्रधान पद का चुनाव नहीं लड़ाया था। उसने सोमपाल की पत्नी प्रभा को चुनाव लड़ाया था। वह चुनाव जीत गईं। उसी समय फोन पर श्यामबाबू के बेटे आलोक यादव ने उसे फोन पर जान से मारने की धमकी दी हैं। उसका कहना था कि तुमने मेरी मम्मी का चुनाव नहीं लड़ाया है। आलोक यादव का पवन विहार में मकान है। मंगलवार को आलोक यादव, अपने तहेरे भाई धर्मेंद्र यादव, चचेरे भाई वैभव यादव और दोस्त सुरेंद्र गंगवार को लेकर उसके मकान पर आ गया। चारों ने आते ही गाली-गलौज करते हुए फायरिंग कर दी। वह अपनी जान बचाने के लिए मकान की खिड़की की तरफ भागा तो वहां गोली चला दी। गोली खिड़की में लगी, जिससे उसका शीशा टूट गया। गोलीबारी में उसकी जान बाल-बाल बच गया। मामले में चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हालांकि एसओ राजवीर सिंह का कहना है कि अभी शिकायत पर जांच की जा रही है। उधर, सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरविंद यादव का कहना है कि बोधपाल से इस मामले में फैसला हो गया है। फैसले की एक काफी एसपी सिटी को सौंप दी गई है। उसने लिखकर भी दे दिया है कि उससे जबरन मुकदमा लिखाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed