फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Son sitting stripped to seek 12 million jewelery

बेटे की चाहत में लुटा बैठीं 12 लाख के जेवर

Tue, 25 Oct 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Tue, 25 Oct 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
Son sitting stripped to seek 12 million jewelery
अर‌व‌िंदर कौर - फोटो : बरेली, अमर उजाला
आए दिन ढोंगी तांत्रिकों की ठगी के मामले सामने आते रहते हैं, फिर भी लोग इनके जाल में फंस रहे हैं। आश्चर्य की बात यह है कि पढ़े-लिखे और समझदार लोग भी इनके जाल में फंस रहे हैं। ताजा मामला बेटे की चाहत पाले एक कारोबारी की पत्नी का सामने आया है। एक तांत्रिक ने बेटे पैदा होने का दावा कर महातंत्र यज्ञ के नाम पर उनसे लॉकर में रखे करीब 12 लाख रुपये के जेवर मंगा लिए। इसके बाद रफूचक्कर हो गया। महिला के पति को पता चला तो वह भी सकते में आ गए। पीड़ित मुकदमा लिखाने प्रेमनगर थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें टरका दिया। 
विज्ञापन

प्रेमनगर इलाके के 7-सेेकेंड फ्लोर गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहने वाले वीनू मलिक उर्फ प्राण (45) की परसाखेड़ा में गोपाल शॉप के नाम से साबुन बनाने की फैक्ट्री हैं। उनका कारोबार घाटे में चल रहा है। वहीं, वीनू की पत्नी अरविंदर कौर बेटा न होने को लेकर परेशान रहती हैं। 15 दिन पहले अरविंद कौर ने सुबह अखबार उठाया तो उसमें शिव गंगा ज्योतिष दरबार के नाम से पंपलेट मिला। उस पर लिखा था कि पंडित आरके शास्त्री (देवी उपासक) हस्तरेखा, जन्मपत्री आदि देखकर जीवन का पूरा हाल बता देते हैं। साथ ही तंत्र विद्या से और भी तमाम समस्याओं का समाधान करने का दावा किया गया था। परेशान अरविंदर कौर ने तुरंत फोन मिलाकर बात की। इसके बाद तांत्रिक से मिलने राजेंद्र नगर स्थित उसके किराए के मकान नंबर-सी-151/3 पर पहुंच गईं। इस मकान के मालिक आरके कोहली हैं। पहली ही मुलाकात में उसने अरविंदर कौर को अपने जाल में फंसा लिया। पहले दिन उसने पूजा करने के बहाने सोने की एक सोने चूड़ी मंगवाई और दूसरे दिन वापस दे दी। अगले दिन सोने की चार चूड़ियां मंगाकर पूजा करने के बाद वापस कर दीं। ऐसा उसने भरोसा बनाने के लिए किया। बृहस्पतिवार को तांत्रिक ने अरविंदर से कहा कि दिवाली से पहले महातंत्र यज्ञ करना है। इसके लिए उन्हें घर का सारा जेवर एक साथ लाना होगा। अरविंदर सिंह ने पति से बैंक लॉकर की चाबी ली और 41 तोला सोने के जेवर निकालकर तांत्रिक को पूजा के लिए सौंप आईं। शुक्रवार को अरविंदर जेवर वापस लेने पहुंचीं तो तांत्रिक गायब था। शनिवार को अरविंदर फिर से तांत्रिक के ठिकाने पर पहुंची तो वह कमरा खाली कर भाग चुका था। डरी अरविंदर पति को यह बात बताने की हिम्मत नहीं जुटा पाईं। उन्होंने अपनी बहन को फोन कर घटना की जानकारी दी। साली ने वीनू मलिक को बताया तो उनके भी होश उड़ गए। वह भी तांत्रिक के ठिकाने पर पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed