फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Son of former minister shot dead

पूर्व राज्यमंत्री के दामाद की गोली मारकर हत्या

Sat, 26 Mar 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sat, 26 Mar 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
Son of former minister shot dead
हत्या
होली पर घर के बाहर बेतरतीब वाहन खड़े करने पर एतराज करने से बौखलाए फौजी ने बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे पूर्व राज्यमंत्री भगवत सरन गंगवार के भतीजी के पति राजपाल की गोली मारकर हत्या कर दी। बचाव को आए पूर्व मंत्री के भतीजे और एक अन्य परिजन घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रेमनगर थाना पुलिस ने हत्यारोपी फौजी और हत्याकांड में शामिल उसके साले को गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड में इस्तेमाल की गई रायफल भी बरामद कर ली गई है। 
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री और नवाबगंज के विधायक भगवत सरन गंगवार के भाई योगेंद्र सिंह गंगवार शास्त्रीनगर में रहते हैं। उनके पड़ोस में ही सेना में तैनात हवलदार सतेंद्र पाल सिंह राणा का मकान है, जो होली पर 27 मार्च तक की छुट्टी पर आया हुआ था। बृहस्पतिवार को होली पर मेहमान आ रहे थे और सतेंद्र के मकान के बाहर बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े थे। इसका योगेंद्र पक्ष ने विरोध किया तो फौजी सतेंद्र ने अपने भाई टिंकू राणा और साले मंजीत सिंह उर्फ मोनू निवासी गांव कटेली थाना जलालाबाद (शाहजहांपुर) के साथ योगेंद्र के घर असलहों से लैस होकर धावा बोल दिया। फौजी ने लाइसेंसी रायफल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसकी एक गोली योगेंद्र के घर होली पर आए भतीजी दामाद राजपाल (30) निवासी गांव धंतिया थाना सीबीगंज के पेट में लगी और दूसरी गोली बचाव को आए योगेंद्र के बेटे अभिनव गंगवार उर्फ अंशू की कलाई पर लगी। इनके बचाव को आए तेजपाल गंगवार के सिर पर तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया गया। फायरिंग से घर में मौजूद लोग सहम गए। फायरिंग करने के बाद फौजी और उसके साथी भाग निकले। घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां राजपाल ने दम तोड़ दिया। सीओ सिटी प्रथम सिद्धार्थ वर्मा ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। सीओ ने बताया कि हत्यारोपी फौजी सतेंद्र सिंह राणा और उसके साले मंजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है। रायफल के लाइसेंस के निरस्तीकरण की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। साथ ही फौजी के बारे में भी उसके विभाग को रिपोर्ट की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed