फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Son-in-law kills father-in-law due to family dispute

बीवी को न भेजने से गुस्साए दामाद ने किया ससुर का कत्ल 

Tue, 13 Mar 2018 06:24 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 13 Mar 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
Son-in-law kills father-in-law due to family dispute

नाराज होकर दस महीने से मायके में रह रही बीवी को न भेजने से नाराज युवक ने अपने ससुर को बाकरगंज की कुरैशियान मस्जिद के पास अंधेरी गली में पकड़कर चाकू से गोद दिया। पहले ससुर के पेट में चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, फिर गला रेतकर हत्या कर दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची किला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है। उधर, वारदात को अंजाम देने के बाद दामाद खून से सना चाकू लेकर खुद ही थाने पहुंच गया।

विज्ञापन

किला थाने में हत्यारोपी दामाद फहीम ने बताया कि उसकी बीवी सीमा 10 महीना पहले नाराज होकर अपने मायके चली गई थी। इसके बाद से सीमा के पिता मो. रईस मियां उसे ससुराल नहीं भेज रहे थे। फहीम के मुताबिक वह काफी दिनों से अपनी बीवी को घर लाने की कोशिश कर रहा था। कामयाबी न मिलने पर फहीम ने यह मान लिया कि ससुर जिंदा रहते उसकी बीवी घर नहीं लौटेगी। लिहाजा उसने ससुर को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। सोमवार रात करीब 7:45 बजे मो. रईस मियां अपनी बेटी सीमा को लेने के लिए छह वर्षीय नवासे अरहान के साथ सिविल लाइंस की तरफ जा रहे थे। सीमा वहां कपड़े की एक दुकान पर काम करती है। दरअसल, रईस मियां रोजाना ही इसी रास्ते से तकरीबन उसी समय सीमा को लेने जाते थे, सो फहीम पहले से ही कुदैशियान मस्जिद के पास संकरी गली में बैठ गया और फहीम के आते ही उनकी बाइक रोक ली। उसने अपने बेटे अरहान को तो घर भेज दिया और फिर चाकू से पेट और गले पर वार करके रईस मियां की हत्या कर दी। 
विज्ञापन


दामाद को ससुर की हत्या के आरोप में पकड़ लिया गया है। वह अपनी बीवी को घर नहीं भेजने से ससुर से नाराज चल रहा था। उससे पूछताछ की जा रही है। मंगलवार को उसे जेल भेजा जाएगा। - रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed