फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Son in law kills daughter while murder giving statement in police station

मां पुलिस चौकी में दे रही थी बयान, दामाद ने घर में घुसकर कर दी बेटी की हत्या

Mon, 03 Sep 2018 04:46 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Mon, 03 Sep 2018 04:46 PM IST
विज्ञापन
प्रेम विवाह के बाद दहेज के लिए उत्पीड़न करने पर विवाहिता ने मुकदमा दर्ज कराया तो पति समझौते का दबाव बनाने लगा। इस मामले में बयान दर्ज कराने के लिए रविवार को मॉडल टाउन चौकी इंचार्ज ने विवाहिता की मां को बुलाया। उसी दौरान विवाहिता का पति चाकू लेकर घर में घुस गया और उसे चाकू से ताबड़तोड़ कई वार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसकी छोटी बहन ने बचाने की कोशिश की तो उसे भी जख्मी कर दिया। अस्पताल में विवाहिता की मौत हो गई। 
विज्ञापन

गुस्साए परिजनों ने चौकी इंचार्ज पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल के घर के बाहर जाम लगाकर धरना-प्रदर्शन किया। वे चौकी इंचार्ज को सस्पेंड करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

बारादरी थाना क्षेत्र में संजयनगर निवासी नंद किशोर की बेटी शालिनी लोधी (20) ने दो साल पहले कालीबाड़ी के राहुल से प्रेम विवाह किया था। शालिनी की मां प्रीति का आरोप है कि राहुल शादी के बाद शालिनी को प्रताड़ित करने लगा। डेढ़ महीने पहले शालिनी मायके आ गई और उसने राहुल पर उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल समझौते का दबाव बना रहा था। प्रीति ने पुलिस में शिकायत की तो रविवार सुबह 11 बजे मॉडल टाउन चौकी इंचार्ज विजय गुप्ता ने उन्हें बयान देने के लिए बुलाया। प्रीति जब चौकी में बयान दर्ज करा रही थीं, तभी राहुल चाकू लेकर उनके घर में घुस गया और शालिनी पर हमला कर दिया। छोटी बहन कशिश बचाने आई तो उसे भी चाकू मारकर घायल कर दिया।

 प्रीति को चौकी में ही वारदात की सूचना मिली तो वह तत्काल घर पहुंचीं, लेकिन चौकी इंचार्ज उनके साथ नहीं गए। घायल शालिनी को जिला अस्पताल और फिर निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुस्साए परिजनों ने चौकी इंचार्ज को सस्पेंड करने की मांग पर पहले तो चौकी पर हंगामा किया फिर कालीबाड़ी में वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल के घर के सामने सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। बाद में एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। शालिनी के पिता नंद किशोर की तहरीर पर थाना बारादरी में राहुल के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed