{"_id":"58e1554c4f1c1b3a465b4b02","slug":"some-mischievous-elements-fired-truck-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ शरारती तत्वों ने लगाई ट्रक में आग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुछ शरारती तत्वों ने लगाई ट्रक में आग
बरेली।
Updated Mon, 03 Apr 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
Some mischievous elements Fired truck fire
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहामतगंज-सैटेलाइट रोड पर गीता टाकीज के पास कागज रोल से लदे एक ट्रक में आग भड़कने के बाद बाजार में भगदड़ मच गई। ट्रक की बगल में खड़ा एक और ट्रक भी आग की चपेट में आ गया। अग्निशमन विभाग की तीन दमकल गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रक के मालिक ने पुलिस के सामने आरोप लगाया कि उनके ट्रक में किसी शरारती तत्व ने आग लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहामतगंज चौकी इंचार्ज दिनेश ने बताया कि पुराना शहर निवासी अफसर हुसैन का रुद्रपुर से इलाहाबाद के लिये पेपर के रोल लदा हुआ ट्रक जाना था। बरेली पहुंचने के बाद ट्रक को गीता टाकीज के पास एक बंद पड़े पेट्रोल पंप के पास खड़ा कर दिया गया। दोपहर करीब डेढ़ बजे ट्रक में अचानक आग भड़क गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते ट्रक आग का गोला बन गया। आसपास खड़े ट्रक वाले गाड़ियों को लेकर भागे, लेकिन ठीक बगल में सैनिक कॉलोनी निवासी दीपक का ट्रक खड़ा था वह नहीं हट सका और आग की चपेट में आ गया। आग से ट्रक का आधा हिस्सा जल गया। लोगों ने दोनों ट्रकों की आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग भड़कती चली गई। लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचित किया। दमकल गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। चौकी इंचार्ज के अनुसार आग का कारण स्पष्ट नहीं है। यह ट्रक एक अखबार से संबंधित बताया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की जा रही है।