{"_id":"578be5904f1c1b9132c4bd45","slug":"so-bothered-daughter-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी को परेशान करता था इसलिए मार दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी को परेशान करता था इसलिए मार दिया
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Mon, 18 Jul 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिथरी चैनपुर के तय्यतपुर गांव के 22 वर्षीय अनुराग मोहन उर्फ आदेश पटेल की हत्या उसी के गांव के शिवकुमार उर्फ शिब्बा ने अपने रिश्तेदार की मदद से की थी। शिव कुमार ने बताया कि अनुराग उनकी बेटी को परेशान करता था। कई बार मना भी किया, लेकिन वह नहीं माना इसलिए गोली मारकर जान ले ली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी सिटी समीर सौरभ ने पुलिस लाइंस में पत्रकारों को बताया कि बीस अप्रैल को तय्यतपुर के वीरेंद्र कुमार के बेटे अनुराग मोहन की उसी के आंगन में गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिखा गया था। विवेचना के दौरान गांव के शिव कुमार उर्फ शिब्बा और उसके फुफेरे भाई हरिओम उर्फ बिट्टन निवासी ग्राम मुसराहा, थाना बरखेड़ा, पीलीभीत के नाम सामने आए थे। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी थी। सोलह जुलाई को पुलिस ने कमुआ तिराहे से शिवकुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा भी बरामद हो गया है।
शातिर है शिव कुमार
एसओ कमल सिंह यादव ने बताया कि शिव कुमार शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ थाना बिथरी चैनपुर में लूट, डकैती और हत्या के आठ मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की भी गई थी। खुलासा करने वाली टीम में उप निरीक्षक जावेद खान, एचसी सतीश चंद्र सिपाही अमित कुमार और अखिलेश कुमार शामिल रहे हैं।