{"_id":"59bd895c4f1c1bb6688b4f34","slug":"six-policemen-suspended-including-fir-druga-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या की एफआईआर, दरोगा समेत छह पुलिस वाले सस्पेंड ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या की एफआईआर, दरोगा समेत छह पुलिस वाले सस्पेंड
बरेली
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंवला के धन्नावाली गौटिया में दहेज हत्या के आरोपी के घर में दबिश के दौरान पुलिस की पिटाई से 70 साल की महिला की मौत होने की पुष्टि के बाद एसएसपी जोेगेंद्र कुमार ने एक दरोगा समेत छह पुलिस वालों को सस्पेंड कर दिया। इन सभी के खिलाफ हत्या की एफआईआर भी दर्ज करा दी गई है। गांव वालों का आरोप था कि पुलिस ने रायफल की बट वृद्ध महिला के मुंह पर मारी थी, ऐसा ही इशारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने किया है। वृद्धा के दो दांत टूटे हुए मिले, साथ ही जीभ भी चुटैल पाई गई। ऐसा तभी हो सकता है, जब कोई भारी चीज उसके मुंह पर मारी गई हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वृद्धा की मौत का कारण ब्रेन हेमरेज बताया गया है। इसी वजह से उसे खून की उल्टी भी हुुई थी।
शुक्रवार रात वृद्ध महिला की मौत के बाद गांव में जमकर बवाल हुआ था। भीड़ ने पुलिस को पथराव करके खदेड़ दिया गया। वारदात के बाद थाने की जीडी में दबिश की रवानगी में दरोगा दिलशाद खां, अरविंद, सिपाही ताहिर अली, गौरव, आविद, भारत सिंह के नाम सामने आए थे। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ देर रात एफआईआर दर्ज करवाई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव में लाया गया। बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति में वृद्धा का अंतिम संस्कार किया गया। गांव में सुरक्षा के मद्देनजर सीओ एके सिंह, प्रभारी कोतवाल संजय कुमार सिंह व सर्किल के सभी थानों की पुलिस डेरा डाले रही।
सीओ और एसडीएम से मिले सांसद
क्षेत्रीय सांसद धमेन्द्र कश्यप सीओ एके सिंह और उपजिलाधिकारी एमपी सिंह के कार्यालय में पहुंचे। घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की गई। दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा गया। वहीं उपजिलाधिकारी से मृतका को पारिवारिक लाभ के तहत आर्थिक मदद देने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
-----------
यह है पूरा मामला
11 अप्रैल को सिरौली थाना क्षेत्र के रम्पुरा निवासी ओमकार ने अपनी बेटी ज्ञानवती की दहेज हत्या के आरोप में उसके पति सूरज वर्मा, सास रामादेवी और ससुर रामचंद्र निवासी धन्नावाली गौटिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। तीनों वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार रात करीब 8.15 बजे पुलिस दबिश देने पहुंची। आरोप है कि सूरज वर्मा की 70 वर्षीय दादी कलावती को धमकाया और बट मारकर घायल कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस का घेराव करके पथराव कर खदेड़ दिया।
----------------------
सरकार की साख पर बट्टा लगा रहा है प्रशासन: प्रशासन
आंवला। धन्नावाली गौटिया में बवाल के दूसरे दिन सांसद धर्मेंद्र कश्यप, सिंचाई मंत्री के भाई डॉ. मानसिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। इसके बाद भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता में सांसद ने कहा, सरकार की किरकिरी करवाने में प्रशासन तूला हुआ है। पुलिस का बर्बरता निंदनीय है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के नहीं मिलने पर दरोगा और सिपाहियों ने दादी कलावती के साथ दुर्व्यवहार किया। वृद्धा के साथ मारपीट की। जिससे उन्हेें खून की उल्टी हुई और मौत हो गई। पुरानी सरकार में पुलिस का जो रवैया था वह अभी उसे छोड नहीं रही है। हमारी सरकार ऐसे अधिकारियाें को चिह्नित कर कार्रवाई करेगी। सांसद वृद्धा के महिला के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए।