{"_id":"573f73294f1c1be71fac70ad","slug":"sister-killed-with-knives-godkr","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाभी को चाकुओं से गोदकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाभी को चाकुओं से गोदकर मार डाला
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Sat, 21 May 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान के बंटवारे को लेकर केसरपुर गांव में देवर ने चाकुओं से गोदकर भाभी की जान ले ली। महिला अपनी बेटी के साथ घर में अकेली थी। रात में हुई इस वारदात से गांव में सनसनी मच गई। चीख पुकार मचने पर आरोपी अपने परिवार के साथ घर छोड़कर भाग गया। महिला की बेटी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। वारदात बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे हुई है। सब्बीर खां के बड़े बेटे मेहंदी खां की पत्नी भूरी का मकान के बंटवारे को लेकर अपने देवर मिसयार खां से विवाद हो गया था। मिसयार खां मकान का बंटवारा चाहता था मगर भूरी इसका विरोध कर रही थी। दोनों में पहले कहासुनी हुई फिर मारपीट होने लगी। मिसयार खां ने आपा खोकर भूरी पर चाकू से हमला कर दिया। एक के बाद एक कई वार से भूरी लहूलुहान हो गई। बेटी शाइमावी चिल्लाते हुए मां के पास पहुंची तो उसकी सांसें थम चुकी थी। रात करीब एक बजे कोतवाल आरके सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। रात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शुक्रवार सुबह मृतका की लड़की शाइमावी की तहरीर पर मिसयार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। बाद में दूगा (बजीरगंज) से भूरी के पिता अताउल्लाह खान भी पहुंच गए। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर ससुर सबवीर खां, देवर आविद खां के नाम भी शामिल करने की मांग की।
मुंबई में मजदूरी करता है पति
भूरी के तीन लड़के और चार लड़कियां हैं। पति मेहंदी खां मुंबई में मजदूरी करता है। कोतवाल ने बताया कि मेहंदी के पिता सब्बीर खां ने अब तक तीन बेटों में अपने मकान का बंटवारा नहीं किया है। हालांकि तीनों बेटे अपने परिवार के साथ-साथ घर में ही अलग-अलग रहते हैं। दूसरे नंबर के बेटा मिसयार खां मेडिकल की दुकान चलाता है। उसके चार बच्चे हैं। तीसरा बेटा आबिद खां खेती करता है। मिसयार खां घर के बंटवारे के लिए बार-बार दबाव बना रहा था। भूरी इसका यह कहकर विरोध कर रही थी कि उसका पति मुंबई में है। उसके हिस्से कुछ नहीं आया तो वह सड़क पर आ जाएगी।
मिसयार खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वह फरार है। जल्द पकड़ लिया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।
आरके सिंह कोतवाल।