फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sickle team will explore Delhi

हंसिया को तलाशने दिल्ली जाएगी टीम

Thu, 16 Jun 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Thu, 16 Jun 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
बरेली। सौतन की हत्या में उम्रकैद होने के बाद तीस साल से फरार चल रही हंसिया का पुलिस अब तक सुराग नहीं लगा पाई है। बीसलपुर में उसकी बेटी की शादी हुई थी, वहां भी पुलिस नहीं गई है। पुलिस की टीम अब हंसिया को तलाश करने के लिए दिल्ली जाएगी। वहां हंसिया की दूसरी बेटी रहती है। थाना बारादरी के मोहल्ला कालीबाड़ी में रहने के दौरान 35 साल पहले वर्ष 1981 में हंसिया और उसके पति रामगोपाल उसकी सौतन जशोदा देवी की हत्या के आरोप में जेल गए थे। निचली अदालत से उम्रकैद होने के बाद हंसिया और उनके पति ने हाईकोर्ट में 1983 में अपील कर दी। इसके बाद हंसिया और उसके पति को जमानत मिल गई। जमानत मिलने के बाद से पति-पत्नी किसी तारीख पर गए ही नहीं। हंसिया तो अभी जिंदा बताई जा रही है, लेकिन उसके पति की मौत हो चुकी है। हाईकोर्ट तारीख पर न पहुंचने को लेकर गंभीर है। कालीबाड़ी में भी हंसिया का पता नहीं लग पा रहा है। पुलिस को पता लगा कि हंसिया की एक बेटी की शादी बीसलपुर के गांव में हुई है। दूसरी बेटी दिल्ली में रहती है। प्रभारी निरीक्षक कमरुल हसन ने बताया कि दोनों बेटियों के घर जाकर हंसिया का पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed