{"_id":"57c1f46a4f1c1b4244d4f84e","slug":"sibiganj-area-organically-during-the-gimmick","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीगंज इलाके में नौटंकी के दौरान बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीबीगंज इलाके में नौटंकी के दौरान बवाल
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Sun, 28 Aug 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली/ सीबीगंज। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सीबीगंज इलाके के जौहरपुर में लगे मेले में नौटंकी के दौरान बवाल हो गया। महिला डांसरों पर नोट लुटाने को लेकर दर्शकों के दो गुट भिड़ गए, जिसके बाद जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। घटना के दौरान सीबीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। मगर घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय मामले को दबाने में जुटी है।
पिछले वर्षों की तरह इस बार भी सीबीगंज इलाके के जौहरपुर गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मेले का आयोजन किया गया। शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे मेले में नौटंकी चल रही थी। वहां दर्शकों में तमाम लोग शराब के नशे में थे। फिल्मी गानों पर महिला डांसर डांस कर रही थीं। इसी दौरान कुछ लोग मंच पर चढ़ गए और महिला डांसरों पर नोट लुटाने लीगे। इसे गलत बताते हुए दूसरे गुट के लोगों ने विरोध किया। इससे दोनों गुटों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिससे दर्शकों में भगदड़ मच गई। इसी बीच नाजायज असलहों से फायरिंग की गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सीबीगंज थाने दी तो कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ लोग मौके पर पकड़े भी गए, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
ग्रामीणों के मुताबिक नौटंकी शुरू होने से पहले एक दरोगा जी मेले में पहुंचे थे, लेकिन कुछ देर रुकने के बाद लौट गए।
पुलिस मेले में मौजूद थी। मारपीट और फायरिंग की बात गलत है। नोट लुटाने की बात सामने आई है, जिसकी जांच कराई जाएगी। आरोप सही पाए गए तो मेला आयोजकों पर कार्रवाई की जाएगी। - समीर सौरभ, एसपी सिटी
विज्ञापन
दस में बजे कंस वध हुआ था, जिसमें परंपरानुसार आतिशबाजी छोड़ी गई थी। झांकियों में शामिल रही एक लेडीज कलाकार को लोगों ने रोक लिया था। रात में 11 बजे कंपनी शुरू हुई। तभी डांस के दौरान किसी ने शराब पीकर हंगामा कर दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यक्रम बंद करा दिया था। फायरिंग की बात गलत है। - वेदराम, पार्षद व मेला आयोजक