फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shot injured teenager died during the feast

दावत के दौरान गोली से घायल किशोर ने दम तोड़ा

Mon, 22 Feb 2016 02:11 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 22 Feb 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
बरेली/भोजीपुरा। मामा की शादी की दावत के दौरान चली गोली से घायल किशोर की मौत हो गई। किशोर के घरवालों की तरफ से पुलिस ने बीडीसी मेंबर और उसके बेटे समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या और बलवा का मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही छह लोगों को हिरासत में ले लिया है। उधर, आरोपी पक्ष का कहना है कि किशोर की मौत हर्ष फायरिंग के दौरान हुई है, अगर उन्होंने फायरिंग की होती तो वह घर से भाग क्यों नहीं जाते है। आरोपियों का कहना है कि उन्हें तो रविवार सुबह पता चला कि उन पर हत्या का मुकदमा हो गया है।
विज्ञापन

भोजीपुरा इलाके  के गांव भीकमपुर माफी निवासी हसीब की शनिवार को बारात जानी थी। इससे पूर्व शुक्रवार की रात मंडप की सजाया गया था और गांव वालों को दावत दी गई थी। इसी दौरान चली गोली से हसीब के 16 वर्षीय भांजे हसीन बाबू के पेट में लगी थी। गोली आरपार निकल गई थी। घायल को रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां पिता कमर ने बताया था कि उनकी वोट न देने को बीडीसी मेंबर रफीक से रंजिश चल रही है। साथ ही उन्होंने शादी में उन्हें दावत नहीं दी थी। आरोप है कि बीडीसी मेंबर के पुत्र तरमीम ने इसी रंजिश में हसीन को गोली मारी। शनिवार सुबह हसीन ने दम तोड़ दिया। एसओ भोजीपुरा जेपी यादव ने बताया कि आरोपी पिता पुत्र समेत आठ लोगों के खिलाफ एक राय होकर फायरिंग कर किशोर की हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उधर, आरोपी पक्ष का कहना है कि हसीब की बारात की खुशी में डीजे पर डांस हो रहा था और इसी दौरान किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी। जिसकी गोली लगने से ही हसीब के भांजे हसीन की मौत हुई है। उन्हें तो शुक्रवार सुबह जानकारी हुई कि उनके खिलाफ मुकदमा लिख गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed