{"_id":"570ff91c4f1c1b613d4a6ec9","slug":"she-put-the-car-in-the-draw-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को कार में खींचकर डाला, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को कार में खींचकर डाला, दो गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Fri, 15 Apr 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुहेलखंड डेंटल कॉलेज मार्ग पर आई-20 कार में सवार तीन शोहदों ने गुंडई की सारी हदें पार कर दीं। ड्यूटी खत्म होने के बाद मेडिकल कालेज से पैदल घर लौट रही वार्ड आया को उन्होंने रास्ते में पकड़कर कार में खींचकर डाल लिया। मगर लड़की को कार में डालकर भाग रहे शोहदों की मंशा तब धरी की धरी रह गई जब इधर से गुजर रहे स्पर्श लॉन के जीएम ने उनकी कार के सामने अपनी कार लगा दी। खुद को फंसता देख शोहदों ने वार्ड आया को बाहर धक्का देने के बाद कार भगाई तो वह बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। इसके बाद भीड़ ने दो शोहदों को पकड़कर जमकर पीटा जबकि उनका एक साथी फरार हो गया।
भीड़ ने आरोपियों को पकड़कर पीटा, एक साथी मौके से फरार
रुहेलखंड डेंटल कॉलेज मार्ग पर आई-20 कार में सवार तीन शोहदों ने गुंडई की सारी हदें पार कर दीं। ड्यूटी खत्म होने के बाद मेडिकल कालेज से पैदल घर लौट रहीं वार्ड आया को उन्होंने रास्ते में पकड़कर कार में खींचकर डाल लिया। तीनों शोहदे दोस्त हैं। स्पर्श लान के जीएम ने लड़की को खींचते देखकर शोहदों की आई-20 कार के सामने अपनी कार लगा दी। खुद को फंसता देख शोहदों ने वार्ड आया को कार से नीचे धक्का दे दिया और अपनी कार भगाई तो वह बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। शोर मचने पर इकट्ठा भीड़ ने दो शोहदों को मौके से ही पकड़कर पिटाई कर दी। जबकि उनका एक साथी फरार हो गया।
थाना बारादरी इलाके में रहने वाली करीब 20 वर्षीय वार्ड आया ड्यूटी खत्म के बाद डेंटल कॉलेज से पैदल ही घर लौट रही थी। इस दौरान सुरेश शर्मा नगर की तरफ से आई-20 कार में सवार तीन शोहदे आ गए। उन्होंने वार्ड आया को डेंटल कॉलेज रोड के मोड़ से पहले ही पकड़कर कार में खींचकर डाल दिया। कार में चीख पुकार मचा रही लड़की को लेकर तीनों शोहदे वापस हो रहे थे। इसी बीच स्पर्श लॉन के जीएम अनुभव पाराशरी कार लेकर वहां पहुंच गए। उन्होंने लड़की को शोर मचाते देखकर शोहदों की कार से आगे अपनी कार लगा दी। इस पर शोहदे कार को बैक करके भागने की कोशिश करने लगे। साइड न देने पर शोहदे अनुभव पाराशरी की कार में टक्कर मार दी। शोहदों की कार खाई में गिरकर पलट गई। हादसे और लड़की के शोर-शराबा सुनकर मेडिकल कॉलेज के छात्र भी बाहर निकल आए। उन्होंने दो शोहदों को पकड़कर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए शोहदों में सचिन पटेल पुत्र नरोत्तम सिंह निवासी ग्राम म्यूड़ी कला, थाना भुता कार चला रहा था। जबकि नेपाल सिंह पुत्र मुन्ना लाल निवासी ग्राम अब्दुल्लापुर, थाना इज्जतनगर उसकी साइड वाली सीट पर बैठा था। भागने वाले शोहदा धर्मेंद्र कुमार भी अब्दुल्लापुर का रहने वाला है। नेपाल सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र कुमार ही उन्हें किसी लड़की से मिलने के बहाने लेकर आया था। एसपी सिटी समीर सौरभ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि शोहदों का इरादा क्या था।
विज्ञापन
अनुभव ने इज्जत बचा दी
-स्पर्श लॉन के जीएम अनुभव कार लेकर अपने भाई से मिलने से लिए मेडिकल कॉलेज जा रहे थे। उनका भाई एमबीबीएस कर रहा है। वार्ड आया की किस्मत अच्छी थी कि अनुभव ने उसे कार में खींचते हुए देख लिया था। शोहदे तीन थे, इसके बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। कार उन्होंने शोहदों की आई-20 के आगे लगा दी। इससे शोहदों की हौसले पस्त हो गए। पुलिस के आला अफसरों ने भी अनुभव के प्रसास की सराहना की है।