फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shaukat Pasha Bareilly police will now investigate murder

अब बरेली पुलिस करेगी शौकत पाशा हत्याकांड की तफ्तीश

Sat, 04 Mar 2017 01:05 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Sat, 04 Mar 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
Shaukat Pasha Bareilly police will now investigate murder
demo pic - फोटो : अमर उजाला
हिस्ट्रीशीटर शौकत पाशा हत्याकांड की जांच बरेली पुलिस को स्थानांतरित कर दी गई है। इसकी खबर मिलते ही शौकत के परिजन बिफर पड़े। उनका कहना है कि हमारे साथ धोखा हुआ है। जांच को प्रभावित करने के लिए राजनीतिक दबाव में इसे बरेली पुलिस को स्थानांतरित किया गया है। पुलिस जहां इसे परिजनों की मांग पर स्थानांतरित करने की बात कह रही है, वहीं परिजनों का कहना है कि जांच दूसरे जिले में स्थानांतरित कराने की कोई मांग नहीं की गई थी। उन्हें मामले जल्द ही आईजी से मुलाकात करने की बात कही है।
विज्ञापन

26 नवंबर 2016 को फतेहपुरमाफी निवासी हिस्ट्रीशीटर शौकत पाशा की मुरादाबाद के मैनाठेर डींगरपुर स्थित पेट्रोलपंप पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने पेट्रोल पंप मालिक की तहरीर कर लूट की रिपोर्ट दर्ज की थी। हत्या के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री महबूब अली और उनके रिश्तेदारों पर हत्या का षड्यंत्र लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर हाईवे पर खूब बवाल काटा था। इसके बाद पुलिस ने परिजनों की तहरीर को अपनी विवेचना में शामिल कर लिया था और लूट की बात को खारिज कर दिया था। 
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे विवेचक अंशुमाली भारती को परिजनों के आरोपों के बाद बदल दिया गया था। इनके स्थान पर उपनिरीक्षक ओंकार सिंह को जांच सौंपी गई थी। इसके बाद पता चला कि मामले की जांच बरेली स्थानांतरित कर दी गई है। परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो वो बिफर पड़े। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने ही जांच को गैर जनपद स्थानांतरित करने की बात कही थी। वहीं परिजनों का कहना है कि उनकी ओर से ऐसी कोई मांग नहीं की गई थी। जांच सही दिशा में चल रही थी। जांच को प्रभावित करने के लिए राजनीतिक दबाव में इसे मुरादाबाद से बरेली स्थानांतरित किया गया है। मरहूम शौकत पाशा की पत्नी महफूजा और भाई मुगीज पाशा ने बताया कि हमारे साथ धोखा किया गया है। साजिश के तहत जांच को दूसरे जिले में भेजा गया है, ताकि इसे प्रभावित किया जा सके। महफूजा और तुर्क इत्तेहादुल समिति के मौलाना तैयब अली ने बताया कि मामले में जल्द ही आईजी से मुलाकात की जाएगी और उन्हें सच्चाई से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed