फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shahjahanpur police report against

शाहजहांपुर के सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट

Wed, 13 Jul 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Wed, 13 Jul 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
फरीदपुर। एमबीए की डिग्री कर चुकी लड़की को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाले शाहजहांपुर में तैनात सिपाही जयंत वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह ने बताया कि सिपाही को उन्होंने बुलाकर समझाने की कोशिश की थी, लेकिन वह आया ही नहीं। लड़की शादी के कागज भी दिखा रही है। मामले की विवेचना के बाद एसपी शाहजहांपुर को रिपोर्ट भेज दी जाएगी। वहीं से उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

थाना फरीदपुर इलाके की एमबीए पास लड़की की दो वर्ष पूर्व तहेरी बहन की शादी में गिजहौर सेक्टर नंबर 53 नोएडा में तहसील दादरी निवासी सिपाही जयंत वर्मा से मुलाकात हुई थी। इसके  बाद जयंत वर्मा ने अपने को पुलिस में होने की जानकारी दी। लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसाकर वह उससे मुलाकातें करता रहा। जयंत वर्मा लड़की को नैनीताल भी घुमाने को ले गया। आरोप है कि वहां पर जबरन जयंत ने उससे यौन संबंध बना लिए। इसके बाद दोनों ने परिवार वालों से छिपकर विवाह कर लिया। पांच दिसंबर को बरेली रजिस्ट्री दफ्तर में विवाह का पंजीकरण करवाया। जयंत वर्मा ने दस दिसंबर को पिंकी नाम की लड़की से दूसरी शादी कर ली। पीड़ित लड़की ने विरोध किया तो उसने कहा कि दहेज में तुम कार नहीं दे सकती हो मैं शादी नहीं कर सकता हूं। बताते है कि जयंत वर्मा ने उसने भगा दिया। मीनाक्षी ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर अपने साथ हुए जुल्म की जानकारी दी। एसएसपी ने कोतवाली फरीदपुर को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। इस बात की जानकारी जयंत वर्मा को लग गई। जयंत वर्मा ने लड़की को धमकाया चुप रहने की धमकी दी। पुलिस ने सिपाही जयंत वर्मा के खिलाफ बलात्कार करने और दूसरी शादी करने तथा दहेज एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed