फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sex racket busted in Parvana Nagar, four arrested

परवाना नगर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Mon, 08 May 2017 01:16 AM IST
गजेंद्र सिंह
गजेंद्र सिंह Updated Mon, 08 May 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
Sex racket busted in Parvana Nagar, four arrested
परवाना नगर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार - फोटो : परवाना नगर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
इज्जत नगर इलाके के परवाना नगर में किराए के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का रविवार सुबह नौ बजे भंडाफोड़ हो गया। पुलिस ने मौके से चार युवकों के साथ कोलकाता से हायर की गई एक कॉलगर्ल पकड़ी है। मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री, शक्तिवर्धक दवाएं और शराब की बोतलें बरामद की हुई हैं। रविवार सुबह नौ बजे पुलिस ने परवाना नगर में कुछ संदिग्ध लोगों के छिपे होने की सूचना पर एक मकान में छापा मारा। पुलिस ने यहां से अजय कुमार गुप्ता पुत्र भोला नाथ निवासी राम जानकारी नगर गोरखनाथ (गोरखपुर), हाल निवासी परवाना नगर, कल्लू पुत्र सफी खां निवासी बड़ी विहार, इज्जतनगर, मीराज पुत्र इकरार निवासी वार्ड नंबर चार दर्जी चौक शीशगढ़ और अंकुर पुत्र गुड्डू निवासी बीसलपुर (पीलीभीत) को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से करीब सात हजार रुपये, कई मोबाइल बरामद हुए। इसके साथ ही मौके से कोलकाता की रहने वाली एक लड़की भी पकड़ी गई। यह लड़की दिल्ली में रहती है और रैकेट चलाने वाले इसे हायर करके यहां लाए थे। गिरोह का मुख्य आरोपी बुद्धसेन सागर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन

बाहर आफिस और अंदर चल रहा था रैकेट
परवाना नगर में बुद्धसेन सागर ने गुप्ता जी का मकान किराए पर लिया था, जिसके बाहर उसने एलईडी का आफिस खोल रखा था और अंदर सेक्स रैकेट चला रहा था। उसके पास जो भी ग्राहक आता था, उसे आफिस में बैठाया जाता था, जिससे कोई शक न कर सके। बुद्धसेन दिल्ली से लड़कियां हायर करके लाता था और यहां मोटी कमाई करता था। 
विज्ञापन

गद्दों के नीचे दबी मिलीं शक्तिवर्धक दवाइयां
पुलिस ने मकान के अंदर छापा मारकर जब छानबीन की तो गद्दे के नीचे ढेर सारी शक्तिवर्धक दवाइयां, यूज और अनयूज भारी मात्रा में आपत्तिजनक वस्तु, बीयर और अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद हुईं। पकड़े गए अजय गुप्ता ने बताया कि सेक्स रैकेट बुद्धसेन चलाता था। मीराज और कल्लू उसके ग्राहक थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed