फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Set apart from the family in Siran

शीरान को खानदान से अलग करो

Sun, 22 Jan 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Sun, 22 Jan 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
Set apart from the family in Siran
Set apart from the family in Siran - फोटो : बरेली, अमर उजाला
शीरान रजा खां की पत्नी निदा खान ने दरगाह आला हजरत के सज्जादानशीन मौलाना अहसन रजा खां कादरी को पत्र भेजा है। इसमें अपने चार सवाल पर लिए गए दो पेज के फतवे की प्रति भी साथ लगाई गई है जो शीरान के खिलाफ है। निदा की ओर से मांगे गए फतवे में उन्होंने अपनी शादी का हवाला देते हुए पूछा था कि निकाह के बाद शौहर के घरवालों ने दहेज मांगा। दहेज लाकर न देने पर पत्नी पर जुल्म ढहाए, मारपीट की गई। मारपीट के कारण पेट में तीन माह के बच्चे का मर जाना। पत्नी को बगैर किसी गवाह की मौजूदगी में तलाक देना क्या सही है। तलाक देने का सही तरीका क्या है और अगर तलाक दिया तो महर व समान वापस न करने पर शरियत क्या कहती है। इस पर शाहदाना स्थित तहसीनी दारुल इफ्ता के मुफ्ती मोहम्मद खुर्शीद से फतवा लिया है। इसमें मुफ्ती के जवाब के साथ अहसन मियां को पत्र भेजा गया है। पत्र में शीरान पर तमाम आरोप लगाते हुए कहा है कि शीरान की वजह से ही आला हजरत की तौहीन हो रही है। इसलिए शीरान को खानदान से अलग कर दिया जाए ताकि तमाम चाहने वालों को दरगाह की बदनामी से तकलीफ न हो।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed