फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Satta King caught in betting speculation in IPL

आईपीएल में सट्टा खिलाते पकड़ा गया सट्टा किंग

Sat, 15 Apr 2017 01:24 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Sat, 15 Apr 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
Satta King caught in betting speculation in IPL
Satta King caught in betting speculation in IPL - फोटो : बरेली, अमर उजाला
आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा लगवाकर लाखों का काला कारोबार करने वाले अंतर राज्यीय सट्टा किंग मुख्तार अहमद उर्फ शाहरुख को बहेड़ी पुलिस ने दिलदार मेंबर के घर के सामने से गिरफ्तार कर लिया है। एसपी देहात यमुना प्रसाद ने बताया कि मोबाइल पर सट्टे का दांव लगाने वाले सट्टा किंग का नेटवर्क उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में फैला हुआ था। आईपीएल के हर मैच में टीमों की हार जीत, क्रिकेटर के विकेट, ओवर के रन पर लाखों के दांव लगाए जा रहे थे। 
विज्ञापन

एसपी देहात ने बताया कि आईपीएल शुरू होने के बाद पुलिस को सट्टे की शिकायतें मिल रही थी। बहेड़ी में आईपीएल के मैच पर सट्टे लगाने की सूचना पर गुरुवार रात पौने दस बजे पुलिस ने मुख्तार अहमद को दिलदार मेंबर के घर के सामने से गिरफ्तार कर लिया। वह यहां पर सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा था। खाईबाड़ी पर छापेमारी के दौरान तीन युवक भागने में कामयाब हो गए, लेकिन पुलिस ने सट्टा किंग को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


डायरी में मिले सट्टे के कोड 
पुलिस ने मौके से एक डायरी बरामद की है। डायरी में क्रिकेट के सट्टा के कोड लिखे हुए हैं। जिन्हें क्रिकेट में सट्टा लगाते वक्त इस्तेमाल किया जाता है। मुख्तार अहमद ने बताया कि मुख्य सरगना मुंबई और दिल्ली से नेटवर्क चलाते हैं। अब पुलिस मुख्य सरगना को ट्रेस कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर जीत पर 100 का हजार 
मुख्तार ने बताया कि मैच शुरू होने के साथ दांव के लिए लाइन खुल जाती थी। मैच में जीत और हार का भाव 100 रुपया पर 1000 का खेला जाता था। किस ओवर में विकेट गिरेगा। किस बॉल पर छक्का या चौका लगेगा। इनका दांव एक का पांच गुना किया जाता था। नो बॉल पर एक का चार गुना का दांव लगता था। 

नंबर गेम पर भी लगवाता था सट्टा
सट्टा किंग नंबर गेम पर भी दांव लगवाता था। मोबाइल पर नंबर जारी होते थे। इन नंबरों पर भी दांव लगाने वालों को एक का दस के भाव से रुपया मिलता था। मुख्तार की डायरी में नंबरों और रेट की लिस्ट मिली है। 

यह हुई बरामदगी
सट्टे की पर्ची, डाट पैन, डायरी, एक लाख बारह हजार चार सौ पचास रुपये, पांच मोबाइल, एक तमंचा, दो कारतूस जिंदा बरामद किए गए हैं। मुख्तार के खिलाफ बहेड़ी थाने में तीन मुकदमें दर्ज हैं। ामदगी करने वाली टीम में एसएसआई विजय पाल सिंह, एसआई उमेश कुमार यादव, सिपाही नीलेंद्र यादव, खालिद हुसैन आदि शामिल रहे। 

पहले भी पकड़े जा चुके हैं सट्टेबाज
बहेड़ी और आंवला में सट्टेबाजी का खेल पहले भी पकड़ा जा चुका है। अधिकारी सट्टा बंद करने के दावे करते हैं, लेकिन समय समय पर पुलिस ही खुलासा कर गवाही दे देती है कि सट्टा हो रहा है। जब सट्टा पकड़ा जाता है तो साफ है कि खेल जारी है। 


बारादरी में हो चुकी है रानू की हत्या
बारादरी के सकलैन नगर में सट्टे की शिकायत करने पर युवक रानू की हत्या कर दी गई थी। इसमें सट्टा किंग आदि जेल गए थे। इस मामले में कांकर टोला चौकी इंचार्ज रहे हरकेश सिंह सट्टा किंग से मिलीभगत के मामले में निलंबित भी हुए थे। सूत्रों के मुताबिक फिर भी यहां सट्टा बंद नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed