फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Saraf said the business had shamed

सराफ कारोबारी ने शर्मसार किया

Fri, 15 Apr 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Fri, 15 Apr 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
किला के सराफ कारोबारी ने मासूम बच्ची को कमरे में कैद करके उसे हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर मोहल्ले वालों ने आरोपी को पकड़ने के बाद उसकी पिटाई करके पुलिस को सौंप दिया। मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। बृहस्पतिवार को देर शाम किला इलाके में रहने वाले प्लाइवुड कारोबारी की केजी में पढ़ने वाली छह साल की बेटी घर से बाहर खेल रही थी। मोहल्ला दाऊ का रहने वाले सराफ कारोबारी 45 वर्षीय श्याम नारायण खन्ना उसे पकड़कर अपने साथ ले गया और अपने घर के कमरे में बंद लिया। कमरे में बच्ची के साथ आरोपी ने रेप करने की कोशिश की तो उसने शोर मचा दिया। शोर मचाने के बाद बच्ची के परिजन और आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। भीड़ ने श्याम नारायण खन्ना से दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। उसने काफी देर बाद दरवाजा खोला तो भीड़ ने पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। हंगामा की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पिटाई के बाद मोहल्ले के लोगों ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद कासिम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। उसने पत्नी की गैर मौजूदगी में बच्ची को कमरे में बंद कर लिया था। बच्ची के साथ उसने हरकत की तो उसने शोर मचा दिया। शुक्रवार को आरोपी को जेल भिजवाया जाएगा।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed