फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Saraf 's car took away jewelery worth four million

सराफ की कार से चार लाख के जेवर उड़ा ले गए

Sun, 18 Sep 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sun, 18 Sep 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
Saraf 's car took away jewelery worth four million
पी‌ड़‌ित सराफ अनुज
टप्पेबाजों ने बिल्सी (बदायूं) के सर्राफा कारोबारी अनुज वार्ष्णेय की होंडा सिटी कार से चार लाख के सोना-चांदी से भरा बैग उड़ाकर शहर पुलिस को फिर से चुनौती दी है। तरीका वही पुराना है। चौपुला चौराहे से अय्यूब खां की तरफ जाते समय टप्पेबाजों ने मोबिल ऑयल टपकने का इशारा करके कार रुकवाकर बैग पार कि या। पुलिस टप्पेबाजों की तलाश के लिए आसपास के सभी सीसीटीवी कै मरों को खंगाल रही है।  
विज्ञापन

बिल्सी के मोहल्ला नंबर पांच निवासी अनुज वार्ष्णेय की बंबा चौराहे पर मेहुल ज्वैलर्स एड बैंकर्स के नाम से सोना-चांदी का कारोबार है। कस्बे में उनका बाबा इंटरनेशनल नाम से कान्वेंट स्कूल भी चलता है। शनिवार को अनुज होंडा सिटी कार से कारोबार के सिलसिले में आलमगीरीगंज आ रहे थे। उनके साथ गनमैन कमलेश यादव निवासी न्यू फौजी कॉलोनी, भोलेपुर, कोतवाली फतेहगढ़, जिला फर्रुखाबाद के अलावा कर्मचारी सत्यवीर निवासी ग्राम बैरमई बुजुर्ग, थाना बिल्सी भी थे। कार कस्बे के ही मोहल्ला नंबर एक का रहने वाला मनोज चला रहा था। अनुज को दवा लेनी थी इसलिए दोपहर करीब 12.45 बजे वह चौपुला चौराहे के पास कार से उतर गए। मनोज जैसे ही अनुज को उतारने के बाद चौपुला चौराहे से कार अय्यूब खां चौराहे की तरफ चलने लगे। इस बीच एसएस व्हील की दुकान के पास सामने से आए एक व्यक्ति ने मनोज को इशारा करके बताया कि कार से मोबिल ऑयल निकल रहा है। उसने देखा तो कार के बोनट के साथ उनके कपड़ों पर भी मोबिल ऑयल पड़ा था। कपड़ों से मोबिल ऑयल साफ करने के बाद मनोज और उनके साथियों ने देखा तो कार में रखा बैग गायब था। अनुज के मुताबिक बैग में तीन किलो पांच सौ ग्राम कच्ची चांदी, तीन किलो चांदी के जेवरों के अलावा 50 ग्राम सोने की पांच चूड़ियां थीं। कपड़ों से मोबिल ऑयल साफ करने के बाद मनोज ने कार आगे बढ़ाई तो उन्हें बैग गायब होने का पता लगा। इसके बाद मनोज ने अनुज को फोन करके घटना की जानकारी दी। अनुज ने मौके पर पहुंचकर पूरी कहानी सुनने के बाद कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी दी। सराफ के साथ टप्पेबाजी की वारदात से कोतवाली पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। 
विज्ञापन

सराफ और उनके कर्मचारियों की लापरवाही से घटना हुई है। मुकदमा लिखकर टप्पेबाजों की तलाश की जा रही है। घटनास्थल के पास एक दुकान का सीसीटीवी कैमरे में सराफ की कार कुछ देर रुकती हुई दिखाई दे रही है। कार ड्राइवर मनोज और उनके साथी कार के आसपास ही खड़े हैं। इसके बाद अचानक कैमरा बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सिद्धार्थ वर्मा, सीओ सिटी प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed