फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Saraf and son robbed in broad daylight in Faridpur

फरीदपुर में सर्राफ और बेटे से दिनदहाड़े लूट

Mon, 09 Jan 2017 12:28 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 09 Jan 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
Saraf and son robbed in broad daylight in Faridpur
loot
बेखौफ बदमाशों ने रविवार अपराह्न सवा चार बजे रोड होल्ड अप कर सर्राफ और उनके बेटे को लूट लिया। विरोध करने पर दोनों को तमंचे की बट से पीटा भी गया। दो बाइकों पर आए चार बदमाश जेवर और नगदी से भरा थैला लूटकर भाग गए। यूपी 100 पुलिस जब तक आती बदमाश बीसलपुर रोड की ओर भाग गए।  
विज्ञापन

मोहल्ला साहूकारा में रहने वाले सर्राफ उमेश कुमार वर्मा की भगवंतापुर में दुकान है। रविवार अपराह्न चार बजे वह दुुकान बंद कर अपने बेटे शिवम वर्मा के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। रजपुरिया कॉलेज के सामने लगभग सवा चार बजे पीछे से दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने उमेश कुमार वर्मा की पीठ पर तमंचा लगा कर बाइक रुकवा ली। इसके बाद थैला छीन लिया। विरोध करने पर शिवम वर्मा के सिर पर प्रहार कर दिए। उमेश के अनुसार थैले में पांच ग्राम सोने के आभूषण, कुंडल, 100 ग्राम पुरानी चांदी थी। बदमाश उमेश कुमार वर्मा के दोनों मोबाइल और 15000 रुपये भी लूट ले गए। दोनों ने किसी राहगीर के मोबाइल से यूपी 100 को सूचना दी। पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed