फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sanjay Nagar salted factory seized unlicensed operation

संजय नगर में बिना लाइसेंस चल रही नमकीन फैक्ट्री सीज

Mon, 06 Mar 2017 01:00 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Mon, 06 Mar 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Nagar salted factory seized unlicensed operation
संजय नगर में बिना लाइसेंस चल रही नमकीन फैक्ट्री सीज - फोटो : Sanjay Nagar salted factory seized unlicensed operation
एसडीएम सदर और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी की अगुवाई में एफएसडीए की टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर छापा मारा। इसमें संजय नगर में टीम को बिना लाइसेंस चल रही नमकीन फैक्ट्री मिली। टीम ने रंगीन मूंगफली के दाने का नमूना लेकर जांच के लिए भेजने के बाद फैक्ट्री को सीज कर दिया। फैक्ट्री मालिक ने पहले खुद को नौकर बताया। एफएसडीए टीम की ओर से फैक्ट्री मालिक को नोटिस जारी किया गया है। 
विज्ञापन

एसडीएम सदर अपूर्वा दुबे और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में एफएसडीए की टीम ने रविवार को मोहल्ला गोपाल नगर और संजय नगर स्थित फैक्ट्री में छापा मारा। फैक्ट्री में मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम सचिन कुमार पुत्र नगीना राम निवासी मकान नंबर 395 संजय नगर गुरुद्वारे के पीछे रहने वाला बताया। सचिन ने बताया कि वह फैक्ट्री में नौकर है। उसने टीम को फैक्ट्री मालिक का नाम ब्रजेश गुप्ता पुत्र नरेशचंद्र गुप्ता निवासी संजय नगर गुरुद्वारे के पीछे थाना बारादरी में रहने की जानकारी दी। छापे में एफएसडीए टीम को रंगीन मूंगफली दाना, कटे हुए बादाम, सोन पपड़ी, स्किल्ड मिल्क पाउडर के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेेजे। एफएसडीए टीम ने सचिन से जब फैक्ट्री का लाइसेंस और अन्य प्रपत्र दिखाने को कहा तो वह नहीं दिखा पाया। इस पर ये माना गया कि नमकीन फैक्ट्री बिना लाइसेंस गैर कानूनी रूप से चल रही है। इसलिए टीम ने फैक्ट्री को सील कर दिया। मालिक और नौकर के नाम फैक्ट्री के गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed