{"_id":"57d9b5034f1c1ba73dd49194","slug":"sanjana-village-four-deaths-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंजना गांव में चार मौतों का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैंजना गांव में चार मौतों का मामला
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Thu, 15 Sep 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैंजना गांव की चारों मौत को पुलिस ने आत्महत्या बताकर भले अपना पीछा छुड़ा लिया हो, लेकिन कई अनसुलझे सवाल अभी पुलिस को भी परेशान कर रहे हैं। पानी में डूबने से पहले तीनों लड़कियों को जहर दिया गया या नहीं इसका खुलासा विसरा रिपोर्ट आने पर होगा। विसरा जांच के लिए मुरादाबाद भेज दिया गया है। 27 अगस्त को सैंजना गांव की शारदा, पिंकी और प्रीति की लाश भाखड़ा नदी में अलग स्थानों पर मिली थीं। तीनों लड़कियों का पोस्टमार्टम कराने पर उनकी मौत पानी में डूबने से होना पाई गई। इससे पुलिस ने लड़कियों के आत्महत्या कर लेना मान लिया। हालांकि तीनों लड़कियां खुद डूबीं या उन्हें डुबोया गया इस सवाल का जवाब पुलिस के पास भी नहीं है। परिवार वाले भी लड़कियों की हत्या का आरोप शुरू से लगा रहे हैं। इसी सवाल का हल ढूंडने के लिए विसरा लड़कियों का सुरक्षित किया गया था। उनकी हत्या के आरोपी राजू शर्मा की लाश तीन दिन बाद 30 अगस्त को गांव से दो किलोमीटर दूर खेत में मिली थी। मौके पर कीटनाशक की शीशी पड़ी मिली थी। पोस्टमार्टम के दौरान भी राजू के पेट में जहर के लक्षण पाए गए थे। पुलिस ने इसे भी आत्महत्या करार दिया। सवाल फिर उठा कि जहर राजू ने खुद खाया या उसे खिलाया गया। जहर की पुष्टि के लिए राजू का विसरा भी सुरक्षित किया गया था। पुलिस ने चारों का विसरा जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोग शाला मुरादाबाद भेज दिए हैं। विसरा रिपोर्ट आने पर कुछ असलियत खुलने उम्मीद है।
विसरा जांच के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही रिपोर्ट आने की उम्मीद है। मुकदमे की विवेचना जारी है। - सत्येंद्र सिंह यादव, एसओ मीरगंज
विज्ञापन
विसरा जांच के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही रिपोर्ट आने की उम्मीद है। मुकदमे की विवेचना जारी है। - सत्येंद्र सिंह यादव, एसओ मीरगंज