फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sanjana 's daughter 's senses brought Sohde

सैंजना की बेटी ने शोहदे की अक्ल ठिकाने ला दी

Thu, 15 Sep 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Thu, 15 Sep 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
मीरगंज। धनेली में शोहदों की डर से घर बैठने वाली छात्राओं के मामले को अभी ज्यादा समय नहीं बीता है, अब सैंजना की एक बहादुर बिटिया ने एक शोहदे को सबक सिखाकर जेल पहुंचा दिया है। बुधवार को स्कूल जाते समय 11वीं की इस छात्रा को शोहदे ने परेशान किया तो उसने डरने के बजाय न सिर्फ चप्पलों से उसे पीटा बल्कि पुलिस के हवाले भी कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सैजना  गौंटिया की लक्ष्मी रोजाना साइकिल से पांच किमी दूरआरपी इंटर कालेज में 11वीं की छात्रा है।  बुधवार को वह  सहेलियों से पीछे रह गई थी।  आठ बजे  सिंधौली चौराहे पर पहुंची तो कस्बे के मोहल्ला शेखूपुरा का 30 वर्षीय साबिर ने बाइक आगे लगाकर उसे रोक लिया और अपने साथ चलने को कहा। उसने इसका विरोध किया तो शोहदे ने उसे थप्पड़ मार दिया। लक्ष्मी ने साइकिल खड़ी की और शोहदे पर चप्पलों से ताबड़तोड़ बार शुरू कर दिए। वहां से गुजर रहे अन्य छात्रों ने शोर मचाया तो जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी, रजत मौर्य, कुलदीप मौर्य, मनोज यदुवंशी, अरविंद यदुवंशी, बब्लू गिरि, किरनपाल, शिवराज आदि भी पहुंच गए। खुद को घिरता देख शोहदे ने बाइक उठाई और डाकखाना चौराहे की ओर भागने लगा। इसके बाद वहां मौजूद छात्राओं और लोगों ने उसके पीछे दौड़ लगा दी। कुछ आगे जाने पर उसे पकड़ लिया। सिंधौली चौराहे से शोहदे को पकड़कर आरपी इंटर कालेज ले जाया गया। सूचना पर दस मिनट बाद थाने से पुलिस की गाड़ी कालेज पहुंची। एसओ सत्येंद्र सिंह यादव ने बताया कि हाथापाई में लक्ष्मी के पैर में चोट आ गई। उसका इलाज किया जा रहा है। साबिर के खिलाफ 354, 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।         
विज्ञापन

प्रशासन ने नहीं लिया सबक
सैजना वही गांव है जहां 13 से 15 आयु वर्ग की एक दिन पहले अपहृत तीन सगी बहनें शारदा, प्रीति और पिंकी की लाशें भाखड़ा नदी में  मिली थीं। तीन दिन बाद गांव के ही एक लड़के की भी अस्वाभाविक मौत के बाद पुलिस केस क्लोज मान बैठी है। सैंजना, सैजना की गौंटिया, सिंधौली, सिहौर, हल्दीकलां समेत आसपास के कई गांवों की लड़कियां दस-बारह किमी दूर मीरगंज के कालेजों में पढ़ने आती हैं।  इनकी सुरक्षा भगवान भरोसे है। महीने भर पहले शोहदों की छेड़छाड़ से तंग आकर धनेली उर्फ धल्लिया की लड़कियों ने कई दिन तक दुनका कालेज आना छोड़ दिया था। प्रशासन के हस्तक्षेप पर लड़कियों ने कालेज आना शुरू किया था। इस घटना से सबक लेकर हल्दीकलां-सिंधौली-मीरगंज रोड पर प्रशासन ने कहीं भी पुलिस पिकेट नहीं लगाई है। सिंधौली चौराहे जैसे संवेदनशील प्वाइंट पर भी पुलिस पिकेट क्या डंडाधारी होमगार्ड तक की तैनाती करने की पुलिस-प्रशासन ने जरूरत महसूस नहीं की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा
बरेली। चार सितंबर को शहर के एक निजी अस्पताल में महिला मरीज ने अश्लील हरकतें करने के आरोपी डॉक्टर के खिलाफ बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
बदायूं के बजीरगंज क्षेत्र की रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि पेट दर्द की शिकायत होने पर 31 अगस्त की रात उसने पत्नी को  अस्पताल में भर्ती कराया था।  चार सितंबर को वह अपने भाई को अस्पताल में छोड़ कर घर चला गया। रात करीब नौ बजे डॉक्टर भरत ने महिला के देवर को मास्क लेने भेज दिया और मरीज से अश्लील हरकतें कीं। इसकी तहरीर थाना प्रेमनगर में दी गई थी, लेकिन अगले दिन ही पुलिस मामले को दबाए रही। महिला के पति ने बुधवार को दुबारा प्रेमनगर थाने जाकर तहरीर दी, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
यौन शोषण का आरोपी दोबारा गिरफ्तार
मीरगंज। गांव चुरई दलपतपुर में शादी का झांसा देकर साल भर तक यौन शोषण करने और बाद में शादी से मुकर जाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चुरई की एक लड़की ने लगभग दो साल पहले गांव के ही असलम पर शादी का झांसा देकर साल भर तक यौन शोषण करने का मुकदमा लिखाया था। गिरफ्तार होकर तीन महीने तक जेल में रहकर वह जमानत से छूटा तो उसने दूसरी लड़की से निकाह कर लिया। पीड़िता अपने गर्भ में असलम का बच्चा होने का दावा करते हुए उसके दरवाजे पर धरना भी दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर  नए सिरे से मुकदमा दर्ज कर उसे गिरप्तार कर लिया है।
पकड़ा गया दुराचार का आरोपी
भमोरा। तीन दिन पहले पूर्व किशोरी से दुराचार करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
क्षेत्र के एक 16 वर्षीय किशोरी 12 सितंबर की शाम गांव के बाहर लगे बटिया से उपले लेने गई थी। उसी समय वहां दूसरे समुदाय का युवक इमरान पहुंच गया। आरोप है युवक ने किशोरी को  झाड़ी में खींचकर उसके साथ दुराचार किया। इस मामले में किशोरी के पिता ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कराई। पुुलिस ने तुरंत ही आरोपी को पकड़ लिया। किशोरी के लिए मेडिकल कराने भेजा है।

शराबी ने नर्स को छेड़ा   
बरेली। ओपीडी निपटाकर घर जा रही नर्स को जिला अस्पताल परिसर में एक शराबी ने रोक लिया और अभद्रता की। शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। फार्मासिस्टाें ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। नर्स ने बताया कि शराबी ने एक मरीज को दिखाने के बहाने उसे रोका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed