{"_id":"587bc0ef4f1c1b3703efe646","slug":"rocker-woman-with-a-trap-on-the-roof-of-the-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान की छत के सहारे फंदे पर झूली महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान की छत के सहारे फंदे पर झूली महिला
बरेली
Updated Mon, 16 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट क्षेत्र की एक महिला का शव उसके मकान के आगे बनी परचून की दुकान की छत से फंदे के सहारे लटका मिला। महिला का पति घर पर नहीं था। उसके तीनों बच्चे भी सो रहे थे। मायकेवालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
कैंट क्षेत्र के गांव दुगरा निवासी प्रेमपाल परचून दुकानदार हैं। उनके मकान के अगले हिस्से में ही परचून की दुकान है। इस पर उनकी पत्नी सुनीता भी बैठतीं थीं। रविवार को प्रेमपाल किसी काम से बाहर गए थे। शाम साढे़ पांच बजे सुनीता ने दुकान की छत के कुंडे के सहारे फंदे से लटककर जान दे दी। यह जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। इंस्पेक्टर कैंट बृजेश सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर ने महिला के मीरगंज में रहने वाले मायकेवालों से संपर्क किया। उन्होंने दहेज की खातिर सुनीता की हत्या करने का आरोप ससुरालवालों पर लगा दिया। लड़की के पिता कुंवर सेन का कहना है कि उसकी पुत्री को जहर देकर मारने के बाद आत्महत्या का रूप देने को फंदे पर लटकाया गया है। उसका कहना है कि प्रेमपाल के एक युवती से संबंध हैं, जिसकोे लेकर आए दिन सुनीता को प्रताड़ित किया जाता था। कई बार इस मसले को लेकर दोनों पक्षों में बातचीत भी हुई, लेकिन प्रेमपाल पर कोई असर नहीं पड़ा। कुंवरपाल ने बताया कि रविवार को डेढ़ बजे प्रेमपाल सुनीता को ढूंढते हुए उनके घर आया था, उसका कहना था कि सुनीता नाराज होकर कहीं चली गई है। वह उसकी बातों से समझ गए कि जरूर कोई गड़बड़ है। फिर उसने बताया कि सुनीता ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली है। इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला की उम्र करीब 28 साल थी। उसके तीन छोटे बच्चे घर में सो रहे थे और पति बाहर थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि अब तक तहरीर नहीं मिली है। महिला का शव पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है।