फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Robbed passersby hostage

राहगीरों को बंधक बनाकर लूटा

Sat, 30 Apr 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sat, 30 Apr 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
रिठौरा-भोजीपुरा रोड बदमाशों का नया ठौर बनता जा रहा है। बदमाश राह चलते लोगों को निशाना बना रहे हैं। बृहस्पतिवार देरशाम आठ बजे ईदगाह के पास घात लगाए सात लुटेरों ने छह राहगीरों को बंधक बनाकर लूट लिया। विरोध करने पर उनसे मारपीट भी की गई। एक राहगीर के भाग जाने पर फायर भी झोंका मगर उसकी जान बच गई। पुलिस ने मौका मुआयना तो किया मगर रिपोर्ट नहीं लिखी। हाफिजगंज के गुपलापुर गांव के मौसम खां और अशफाक खां शादी समारोह की दावत में तुलसीपुर जा रहे थे। पहले से घात लगाए बैठे सात लुटेरों ने बाइक रोककर दोनों को गिरा दिया और रस्सी से बांध दिया। विरोध करने पर मारपीट भी की। इसके बाद 8750 रुपये और मोबाइल लूट लिया। मोहरनिया गांव के विपिन और सोवरन की बाइक को भी इसी अंदाज में रोककर लूटपाट की। शाहपुर पट्टी गांव का झनकार और उसका साथी भी बदमाशों के निशाने पर आ गए। झनकार किसी तरह भाग निकला। यह देख एक बदमाश ने फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली झनकार को नहीं लगी। वह शोर मचाते हुए अपने साथ ग्रामीणों को ले आया। तब तक लुटे-पिटे लोगों को छोड़कर बदमाश भाग गए थे। अशफाक खां ने रिठौरा पुलिस चौकी पर शिकायत की तो चौकी प्रभारी विशाल प्रताप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे मगर लुटेरों का सुराग नहीं लगा। 
विज्ञापन


डीसीएम के ड्राइवर से भी 12 हजार लूटे
ईदगाह के पास लूटपाट करने के बाद बदमाश हाइवे पर रुहेलखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास निर्माणाधीन पुलिया पर पहुंच गए। वहां से गुजर रहे डीसीएम को रोका। ड्राइवर ने रोके जाने का कारण पूछा तो उस पर तमंचा तान दिया। इसके बाद ड्राइवर और हेल्पर को तमंचा दिखाकर मुंह बंद रखने की धमकी दी और जेब में रखे 12 हजार रुपये लूट लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed