फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Retired teacher out of the bank robbery

बैंक से निकले रिटायर शिक्षक से लूट

Fri, 12 Feb 2016 01:57 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 12 Feb 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
Retired teacher out of the bank robbery
हाफिजगंज। नवाबगंज बैंक से रुपये निकालकर आ रहे रिटायर अध्यापक से बीस हजार रुपये भरा बैग लूट लिया गया। हाफिजगंज में हुई घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

कस्बा हाफिजगंज निवासी रिटायर अध्यापक नत्थूलाल शर्मा गुरुवार को नवाबगंज गए थे। वहां उन्होंने स्टेट बैंक से बीस हजार रुपये निकाले और घर लौट रहे थे। दोपहर बाद तीन बजे टेंपो से सुड़ियावा पुलिया पर उतरने के बाद हाथ में थैला लेकर वह पैदल ही घर आ रहे थे। वह एचएन द्विवेदी इंटर कालेज के पास पुल पर पहुंचे ही थे कि अचानक पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और उनका बैग छीनकर सेंथल की तरफ भाग निकले। अध्यापक हक्केबक्के रह गए। उन्होंने बताया कि वह कुछ समझ पाते, तब तक बाइक सवार लुटेरे सेंथल की तरफ भाग गये। घटना की सूचना पर एसओ धर्मेंद्र कुमार, सीओ नवाबगंज नरेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित और स्थानीय लोगों से लुटेरों के हुलिये के बारे में पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने पीड़ित की ओर से घटना की रिपोर्ट अज्ञात लुटेरों के खिलाफ दर्ज कर ली। बदमाशों की तलाश कर रही है। सीओ नवाबगंज ने भी स्वीकार किया कि हो सकता है लुटेरे बैंक से ही इनके पीछे लगे हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed