{"_id":"57bf566a4f1c1b680cd50067","slug":"raping-the-girl-captive-in-a-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में बंधक बनाकर युवती से रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान में बंधक बनाकर युवती से रेप
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Fri, 26 Aug 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात को घर लौट रही युवती ने ऑटो ड्राइवर और उसके चार साथियों पर नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करने और मकान में बंधक बनाकर रेप करने का आरोप लगाया है। तहरीर के बाद भी पुलिस ने न तो रिपोर्ट लिखी न ही युवती का मेडिकल कराया। युवती का कहना है कि एसएसपी के बाद अब डीजीपी से शिकायत की गई है।
अशरफ खां छावनी की रहने वाली युवती के अनुसार 19 अगस्त की रात मिनी बाईपास से अपने घर जाने के लिए उसने परिचित ऑटो ड्राइवर बिलाल निवासी चंदपुर जोगियान को फोन करके बुलाया था। बिलाल अपने साथी कमर भाई के साथ ऑटो लेकर उसके पास पहुंचा। वह ऑटो में सवार हो गई तो रास्ते में बिलाल ने उसने पानी पीने को दिया। पानी पीते ही वह बेहोश होने लगी। आरोप है कि इसके बाद दोनों उसे एकांत के किसी मकान में ले गए और बंधक बनाकर रेप किया। सुबह होश में आई तो उसे बिलाल और चार अन्य लोग उठाकर ले जा रहे थे। उसी समय मकान के बाहर पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति आया और बिलाल से कहने लगा कि ये क्या किया। इसके बाद बिलाल समेत पांचों उसे ऑटो में बिठाकर ले गए और जान से मारने की धमकी देकर किला पुल के पास छोड़ दिया।
रेप का आरोप लगाने वाली युवती की तहरीर मिली है। वह आरोपी युवक की पहले से परिचित है। इससे पहले आरोपी युवक की बहन भी अपने जेठ के खिलाफ इसी तरह का मुकदमा लिखा चुकी है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
-राकेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक सीबीगंज