{"_id":"4a9a94c810898d1f5692453d6e4f39b9","slug":"rape-case-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मृतक के खिलाफ लगा दी चार्जशीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने मृतक के खिलाफ लगा दी चार्जशीट
बरेली
Updated Fri, 13 Feb 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना किला के मोहल्ला स्वालेनगर की रहने वाली एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की रिपोर्ट बाकरगंज के नुसरत, उसकी मां शाहजहां और उसके पिता नवाब के खिलाफ थाना किला में 12 सितंबर 2014 को दर्ज करायी थी। उसके अनुसार 11 सितंबर 2014 को उसकी ननद शाहजहां का लड़का नुसरत उसकी बेटी को उस समय घर से उठाकर ले गया जब घर वाले सो रहे थे। लड़की को तलाश करने पर मोहल्ले के लोगों से उसको यह जानकारी मिली तो वह ननद के यहां पहुंची। ननदोई व ननद को उलाहना देने पर उन्होंने गाली गलौज की। पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर विवेचना एसआई अमित सिंह को सौंपी। विवेचक ने 18 नवंबर 2014 को आरोप पत्र एसएसपी के यहां भेज दिया। इसके बाद एसआई मनोज कुमार को विवेचना सौंपी गई। उन्होंने चार विशेष पर्चे 27 नवंबर से लेकर 23 दिसंबर 2014 तक काटे जिसमें सिर्फ यह लिखा कि आरोप पत्र एसएसपी के यहां है अभी प्राप्त नहीं हुआ है। इसके बाद अदालत में 22 जनवरी 2015 को आरोप पत्र दाखिल कर दिया। आरोप पत्र दाखिल होने से पहले ही 10 दिसंबर 2014 को ही आरोपी नवाब की बीमारी से मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने बलात्कार सहित र्कई संगीन धाराओं में आरोप पत्र दाखिल किया है। मुख्य आरोपी नुसरत की अभी जमानत नहीं हुई, पिता नवाब की मृत्यु हो चुकी है मां शाहजहां अभी मुकदमे में हाजिर नहीं हुई है।
विज्ञापन