फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rape attempt on student after kidnapping

ऑटो से कोचिंग जा रही छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म की कोशिश

Mon, 14 May 2018 06:40 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Mon, 14 May 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
Rape attempt on student after kidnapping
डेमो - फोटो : डेंमो
सीबीगंज से एमएससी की एक छात्रा रामपुर गार्डन में कोचिंग पढ़ने जाने के लिए ऑटो से निकली थी। चौकी चौराहा पर ऑटो से बाकी सवारियां उतर गईं तो ड्राइवर छात्रा को अगवा कर कैंट क्षेत्र में ले गया। विरोध किया तो जान से मारने की धमकी धी। इस बीच छात्रा ने ड्राइवर की नजर बचाकर मोबाइल से यूपी-100 को कॉल कर दी। कोतवाली और कैंट की यूपी-100 गाड़ियों ने ऑटो का पीछा किया तो उमरिया गांव के पास ड्राइवर ऑटो छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ऑटो को कब्जे में ले लिया और छात्रा को थाने ले आई। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने ड्राइवर की पहचान भी कर ली। उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन

सीबीगंज इलाके के एक निजी स्कूल संचालक की बेटी रविवार सुबह 8:30 बजे रामपुर गार्डन में स्थित कोचिंग जाने के लिए निकली थी। छात्रा के मुताबिक, वह जिस ऑटो में बैठी उसमें चौकी चौराहा तक सवारियां थीं। चौकी चौराहे पर सवारियों को उतारने के बाद ऑटो ड्राइवर बरेली कॉलेज, शहामतगंज होते हुए सेटेलाइट की तरफ ऑटो ले जाने लगा तो छात्रा ने विरोध किया। इस पर ड्राइवर ने जान से मारने की धमकी दी और ऑटो को नकटिया की ओर ले गया। छात्रा ने चलते ऑटो से कूदने की कोशिश की तो ड्राइवर ने हाथ पकड़कर खींच लिया। 
विज्ञापन


यूपी-100 डॉयल कर मांगी मदद 
छात्रा ने मोबाइल से यूपी-100 को कॉल कर मदद मांगी लेकिन पहले तो मुख्यालय से कॉलर की लोकेशन को लेकर टीमें दिग्भ्रमित होती रहीं, फिर कोतवाली और कैंट थानाक्षेत्र की तीन गाड़ियों को किसी तरह लोकेशन दी गई। कैंट थाने के चीता मोबाइल ने भी ऑटो का पीछा करना शुरू कर दिया। कैंट के उमरिया गांव के पास ड्राइवर ने पुलिस को पीछा करते देखा तो ऑटो छोड़कर भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टीकर के नंबर से ड्राइवर तक पहुंची पुलिस 
ऑटो के शीशे पर चिपके ट्रैफिक पुलिस के स्टीकर पर बी-314 नंबर लिखा मिला। आरटीओ से जानकारी की गई तो पता चला कि ऑटो अफजाल के नाम पंजीकृत है, लेकिन वह वर्तमान में ट्रक चलाता है। उसने नरियावल के हसीबुद्दीन को एक साल पहले ऑटो बेचा था। पुलिस ने हसीबुद्दीन से पूछताछ की तो कमर अली का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने कमर अली के भाई को पकड़ लिया, लेकिन कमर अली भाग निकला। पुलिस के मुताबिक कमर अली ने ही छात्रा को अगवा कर उससे छेड़खानी की है। 

तहरीर लिखने के लिए कलम पकड़ी तो कांपते रहे हाथ 
घटना से छात्रा इस कदर दहशत में आ गई कि पुलिस की मौजूदगी में भी वह डर से कांपती रही। पुलिस ने तहरीर लिखने के लिए छात्रा को पेन दिया तो उसके हाथ बुरी तरह कांप रहे थे। काफी कोशिश के बावजूद वह तहरीर नहीं लिख सकी तो उसके चाचा ने तहरीर लिखकर पुलिस को सौंपी। सूचना पर एसएसपी कलानिधि नैथानी भी घटनास्थल पर पहुंचे। सीबीगंज से छात्रा का परिवार भी नकटिया चौकी पर पहुंच गया। 

छात्रा को बचाने वाले सिपाही होंगे सम्मानित 
एसएसपी कलानिधि नैथानी के मुताबिक यूपी-100 और चीता पुलिस पर तैनात सिपाहियों को इस अच्छे काम के लिए प्रशस्तिपत्र दिया जाएगा। कैंट थाने से मिली जानकारी के मुताबिक पीआरवी वैन पर सिपाही अंकित, संजीव कुमार और चीता पर कांस्टेबल ब्रजेश और शोभित तैनात थे। 

ड्राइवर के मुताबिक, लेट होने पर हुआ था विवाद 
देर शाम कमर अली को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि छात्रा लेट होने पर उसको धमकी देने लगी। विवाद होने पर यूपी 100 पुलिस को बुलाया तो उसने घबराकर आटो दौड़ा दिया था। उसने छेड़छाड़ के आरोपों से इंकार किया। 



छेड़छाड़ के आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा। उसका ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके उसे जेल भेजा जाएगा। - कलानिधि नैथानी, एसएसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed