{"_id":"585052484f1c1bc37b649a27","slug":"power-angel-put-the-senses","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर एंजिल ने होश ठिकाने लगा दिए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पावर एंजिल ने होश ठिकाने लगा दिए
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Wed, 14 Dec 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Power Angel put the senses
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला पुलिस की रिक्रूटों को पुलिस लाइंस में कराटे के सिखाने वाली पावर एंजिल से दुकान पर काम करने वाले युवक को इशारे करना भारी पड़ गया। लड़की ने पहले उसे दुकान के बाहर बुलाकर दो थप्पड़ जड़े और बाद में पुलिस को बुलाकर हवालात भिजवा दिया। पुलिस आरोपी युवक के साथ उसकी पैरवी कर रहे दुकानदार को भी ले आई। दुकानदार तो लड़की से माफी मांगकर किसी तरह बचकर निकल गया लेकिन पुलिस ने आरोपी युवक को कोतवाली में बैठा रखा है।
मंगलवार शाम करीब सात बजे की है कराटे डू सोसाइटी के अध्यक्ष अमित सिन्हा के साथ मढ़ीनाथ इलाके में रहने वाली अनामिका नाम की पावर एंजिल इस्लामिया मार्केट में खेल के सामान के दुकान पर ट्रैक सूट खरीदने गई थीं। दुकान पर काम करने वाले मढ़ीनाथ निवासी सौरभ कुमार ने अनामिका को इशारे करने शुरू कर दिए। इससे पहले भी दुकान पर जाने पर वह इसी तरह की हरकत कर चुका था। अनामिका ने सौरभ को दुकान के बाहर आने का इशारा किया। वह उसे दुकान से थोड़ा दूर ले गई और उससे बदतमीजी की वजह पूछी। अनामिका ने उसे डांटते हुए हरकत से बाज आने को कहा तो देख लेने की धमकी देने लगा। इस पर उसने सौरभ को वहीं दो थप्पड़ जड़ दिए। सौरभ गाली-गलौज करता हुआ दुकान की तरफ आने लगा तो अमित सिन्हा ने सौरभ को रोक लिया गाली देने पर एक थप्पड़ अमित ने भी सौरभ को जड़ दिया। दुकान के आगे हंगामा खड़ा हो गया। दुकानदार ने सौरभ की पैरवी करने लगा तो अनामिका ने पुलिस बुला ली। चौकी इंचार्ज कुतुबखाना अमृतलाल दुकान पर आकर सौरभ और दुकानदार को थाने ले आए। मामला फंसता देख दुकानदार तो कोतवाली से माफी मांगने के बाद खिसक लिए। सौरभ अभी कोतवाली में बैठा है। अनामिका ने मामले में सौरभ के खिलाफ मुकदमा लिखाने को तहरीर दे दी है। हालांकि आरोपी के परिवार वाले समझौता करने के लिए दबाव बना रहे हैं। पावर एंजिल के घर पर भी फोन करके समझौता करने की पैरवी की गई है। प्रभारी निरीक्षक कमल कांत वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाकर बात कराई जा रही है। लड़के का कहना है कि गलत फहमी हो गई है। मैंने पावर एंजिल से कोई बदतमीजी नहीं की है।