फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police trying to serve the wife's killer

पत्नी के हत्यारे की खातिरदारी में जुटी पुलिस

Tue, 18 Oct 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Tue, 18 Oct 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
परिवार की एक महिला से अवैध संबंधों के चलते पत्नी की हत्या कर अप्सरा नदी में लाश फेंकने वाले मोहन लाल को चार दिन से थाने में बैठा रखा है। जुर्म कबूलने के बाद भी उसे अब तक जेल नहीं भेजा गया है जबकि ससुराल के आठ लोग दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद घर छोड़कर चले गए हैं। उधर, डेढ़ साल के बेटे के बारे में न मोहन लाल अब मुंह खोल रहा है न ही पुलिस उसकी बरामदगी की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन

 क्योलड़िया के ज्योति जागीर गांव के प्रमोद कुमार की बेटी की शादी अधकटा रब्वानी बेगम के होरी लाल के बेटे मोहन लाल से तीन साल पहले हुई थी। उसका डेढ़ का बेटा गौरव भी है। दोनों में कई दिनों से अनबन चल रही थी। कई बार मारपीट भी हुई थी। पांच अक्तूबर को मोहनलाल पूनम और डेढ़ साल के बेटे गौरव को मायके पहुंचाने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन ससुराल नहीं पहुंचा। पिता ने पुलिस में शिकायत की लेकिन किसी ने नहीं सुनी। रविवार शाम करीब पांच बजे नवाबगंज पुलिस को अप्सरा नदी से पूनम का शव बरामद कर लिया। सोमवार को पुलिस ने पूनम के पिता की तहरीर पर मोहन लाल, जेठ हीरालाल, जेठानी धर्म देवी, भतीजी हिमंचला, ससुर होरी लाल, ताऊ बाबूराम और गांव के ही कुलदीप के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

मोहन लाल ने पुलिस को बताया था कि वह अपने बेटे गौरव को हरिद्वार में एक अजनबी बाबा को सौंप आया था। हालांकि पुलिस और पूनम के मायके वाले उसकी भी हत्या की आशंका जता रहे हैं। लेकिन पुलिस चार दिन से मोहन लाल को हिरासत में बैठाने के बाद भी सच नहीं उगला पा रही है न ही उसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। सीओ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed