फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police foiled in Anurag kidnapping case

अनुराग अपहरणकांड में कोतवाली पुलिस फेल 

Sun, 26 Mar 2017 01:08 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Sun, 26 Mar 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
Police foiled in Anurag kidnapping case
Police foiled in Anurag kidnapping case - फोटो : बरेली, अमर उजाला
मेडिकल छात्र अनुराग का अपहरण खोलने में कोतवाली पुलिस फेल साबित हुई है। हर बार फिरौती मांगे जाने पर सर्विलांस ने सटीक लोकेशन पुलिस को दी, लेकिन कोतवाली पुलिस एक साल तक विष्णु को पकड़ने में नाकाम रही। अनुराग के अपहरण के बाद फिरौती के लिये इस्तेमाल सिम कार्ड का पीछा करती हुई पुलिस हरदोई के दुकानदार अर्जुन पाल तक पहुंची, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं जुटा सकी। पुलिस ने अर्जुन को जेल भेजने के बाद केस में चार्जशीट लगा दी। छह महीने बाद एक टुंडा युवक पंकज को हरदोई से सर्विलांस की मदद से पकड़ा गया, उसके पास से अनुराग के दो मोबाइल भी बरामद किये गये। पुलिस ने बिना लिखा पढ़त के तीन दिनों तक पंकज से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं जुटा सकी। जबकि पंकज ने जिस विकंलाग का जिक्र किया था, वह कोई और नहीं बल्कि विष्णु ही था। विष्णु के पैर में पोलियो है, वह बैसाखी के सहारे चलता था। बावजूद इसके कोतवाली पुलिस विष्णु का सुराग नहीं जुटा सकी थी। पंकज को जेल भेजने के बाद इस मामले में भी चार्जशीट लगा दी गई। 
विज्ञापन


सर्विलांस ने दी थी सटीक लोकेशन 
हर बार फिरौती मांगे जाने पर सर्विलांस से अपहरणकर्ता की सटीक लोकेशन सर्विलांस से मिली थी। अपहरणकर्ता ट्रेन में बैठकर फिरौती के लिये फोन करते थे। क्राइम ब्रांच ने एक बार ट्रेन की बोगी को घेर भी लिया था, लेकिन विकलांग विष्णु पर किसी का शक नहीं गया। 
विज्ञापन


अनुराग का शव तलाश रही पुलिस 
अनुराग अपहरणकांड में कोतवाली पुलिस ने हत्या की धारा तरमीम करने के बाद अब अनुराग का शव बरामदगी में जुटी है। शनिवार को भी जीआरपी की मदद से ट्रेन से शव की बरामदगी की तस्दीक करवाई गई, हालांकि सफलता नहीं मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed