फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police boarded the perpetrators handle uncle

पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी चाचा

Sat, 06 Aug 2016 12:50 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sat, 06 Aug 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग किशोरी को मां बनाने बाला दुराचारी चाचा दूसरे ही दिन पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसकी गिरफ्तारी की है। हवालात पहुंचने के बाद भी चाचा के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस आज उसको जेल भेजेगी। उधर, रेप पीड़ित किशोरी की अस्पताल में पैदा हुई 24 सप्ताह की बच्ची की मौत हो गई जबकि किशोरी का महिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे के बाहर बताई है।  
विज्ञापन

शुक्रवार को आंवला पुलिस ने रेप के आरोपी दुराचारी चाचा को मुखबिर की सूचना पर कस्बे से ही पकड़ने का दावा किया। पुलिस के अनुसार वह बाहर भागने के लिए सवारी का इंतजार कर रहा था। हालांकि आरोपी को इस तरह से पकड़ने की कहानी पुलिस ने खुद ही गढ़ी है। बताया जाता है कि पुलिस ने इलाके के नेताओं की मदद से आरोपी श्याम सिंह को कहीं से मंगवाया है। वजह जो भी हो लेकिन रेप का आरोपी दुराचारी चाचा पुलिस के हत्थे चढ़ गया और पुलिस अब उससे किशोरी से संबंध और रेप के बारे में पूछताछ कर रही है। आंवला में बदायूं रोड इलाके स्थित किशोरी छह महीने पहले जब जंगल में चारा लेने गई तो पड़ोस के रिश्ते में चाचा लगने वाले श्याम सिंह ने धमकी देकर उसके साथ दुराचार किया था। इसके बाद भी वह धमकी देकर उससे संबंध बनाता रहा। बदनामी के डर से उसने ये बात अपने परिवार से छुपाए रखी। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। इस बात का खुलासा होने के बाद किशोरी के पिता ने आरोपी श्याम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराने के बाद उसे जिला महिला अस्पताल भेज दिया था। यहां जांच के दौरान ही उसे प्रसव पीड़ा शुरू हुई और महिला डॉक्टरों की मदद से किशोरी ने 24 सप्ताह की नवजात बच्ची को जन्म दे दिया। डॉक्टरों के मुताबिक कम समय की बच्ची को बचाया नहीं जा सका।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed