फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Piracy off the informer what?

तो मुखबिर को चोरी की छूट है क्या?

Sun, 10 Apr 2016 01:03 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sun, 10 Apr 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
पब्लिक हैरान है कि जिस चोर को पकड़ा उसने खुद को छुड़ाने के लिए सिपाहियों को बुला लिया। सिपाही चोर को मुखबिर बताकर छुड़ाने के लिए भीड़ से भिड़ गए। प्रेम नगर में शुक्रवार को हुई इस घटना पर अफसरों की चुप्पी तो यही बताती है कि यहां मुखबिर को चोरी करने की छूट है। 
विज्ञापन

 बदमाशों तक पहुंचने के लिए पुलिस आमतौर पर बतौर मुखबिर ऐसे लोग ढूंढती है जो अपराध की दुनिया को अलविदा कह चुके होते हैं। इस मामले में जो सिपाही लिप्त है वह जगतपुर पुलिस चौकी में तैनाती के दौरान कई मामलों में चर्चित रहा है। दोस्ती इतनी गाढ़ी थी कि विपिन अस्पताल के सामने प्रेमनगर थाने की अशरफ खां छावनी पुलिस चौकी के प्रभारी आशीष कुमार से भी सिपाही भिड़ गया। चोर के साथी को पकड़ने आई भीड़ में शामिल पार्षद गौरव सक्सेना का कड़ा रुख देखकर दरोगा ने चोर की पैरवी करने वाले सिपाही को समझाया नहीं होता तो मामला बढ़ सकता था, क्योंकि सिपाही की पैरवी करने का तरीका ही अलग था। वह तो किसी भी तरह नदीम को छुड़ाने के मूड में था।     
विज्ञापन

 
सिपाही की भूमिका की जांच होनी चाहिए
 पार्षद गौरव सक्सेना ने कहा कि वह इस मामले को पुलिस के आला अफसरों के सामने रखेंगे। मोहल्ले वालों का कहना है कि  इससे साफ जाहिर हो रहा है कि सिपाही की चोर से दोस्ती पक्की है। चोर के पकड़े जाने पर सिपाही का तुरंत मौके पर पहुंचना उसे संदेह के घेरे में रखे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


-शास्त्रीनगर में पकड़े गए चोर के साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। इस मामले में जांच कराने जैसी कोई बात नहीं लग रही है। बदमाशों तक पहुंचने के लिए पुलिस को अपना नेटवर्क बनाना ही पड़ता है-आरके भारद्वाज, एसएसपी  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed