फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Petrol pump owner robbed of 35 thousand

पेट्रोल पंप स्वामी से 35 हजार की लूट

Tue, 13 Sep 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Tue, 13 Sep 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज/बरौर। नगर निवासी पेट्रोल पंप स्वामी से सोमवार देर शाम पंप से लौटते वक्त बाइक सवार तीन बदमाशों ने 35 हजार रुपये भरा बैग लूट लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कांबिंग की। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

जितेंद्र मोहन देवल का पेट्रोल पंप नगर से 10 किमी की दूर बरौर में देवल फिलिंग स्टेशन के नाम से है। सोमवार शाम सात बजे वह अपने पंप से दिन भर की बिक्री के रुपये लेकर सेल्समैन राजेंद्र प्रसाद उर्फ लल्ला पंडित के साथ बाइक से नगर आ रहे थे। पंप से कुछ दूरी पर ही उन्हें एक बाइक लिए तीन लोग खड़े मिले। उन्हें देखकर देवल ने बाइक धीमी की तो यह लोग बोले कि उनकी बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया है और आपके पंप पर ही पेट्रोल लेने जा रहे हैं। इनकी बात सुन कर ज्यों ही देवल बाइक लेकर चले, ये तीनों भी अपनी बाइक स्टार्ट कर उनके पीछे लग गए। इन लोगों को पीछा करते देख देवल ने अपनी बाइक वापस पंप की ओर मोड़ दी। इस बीच उनकी बाइक बंद हो गई। तब बदमाशों ने पंप स्वामी व उसके सेल्समैन पर तमंचा तान दिया। बदमाशों ने इनसे रुपयों से भरा बैग छीन लिया और सेंथल की ओर भाग गए। पंप स्वामी ने इसकी सूचना तुरंत ही सीओ इंदुप्रभा सिंह को दी। सीओ के निर्देश पर कोतवाल राजीव शर्मा पुलिस बल को लेकर घटनास्थल पहुंच गए। देवल के अनुसार उनके बैग में बिक्री के 35 हजार रुपये थे।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर को बाइक सवार लुटेरों ने लूटा
फतेहगंज पूर्वी। इलाके में लुटेरे कानून व्यवस्था पर हावी होते जा रहे हैं। रविवार रात एक बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने टिसुआ रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को लूट लिया। सूचना पर पुलिस ने लुटेरों का पीछा भी किया पर वह हाथ नहीं लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार रात आठ बजे टिसुआ के स्टेशन मास्टर चितरंजन सिंह स्टेशन पर ड्यूटी पर जाने को हाईवे के निकसुआ मोड़ के पास बरेली से आई रोडवेज की बस से उतरे। वह स्टेशन रोड पर मुश्किल से 50 कदम ही आगे बढ़े थे कि बिना नंबर प्लेट की काली बाइक आकर रुकी। इस पर तीन युवक बैटे थे। चितरंजन सिंह ने सोचा कि शायद यह लोग उन्हें जानते होंगे और बाइक से स्टेशन पर छोड़ देंगे। इस बीच इनमें से एक ने उनके ऊपर तमंचा तान दिया। दूसरे लुटेरे ने उनका मोबाइल और पर्स छीन लिया जिसमें उनका रेलवे पास और सात सौ रुपये थे। उन्हें एक ओर धक्का देकर लुटेरे फरीदपुर की ओर फरार हो गये। एसएस ने बताया कि पड़ोस में पिकेट कर रही पुलिस की गाड़ी की मदद से द्वारिकेश शुगर मिल तक उनको तलाशा गया। हालांकि इसकी रिपोर्ट सोमवार शाम तक भी दर्ज नहीं हो सकी, एसओ अजय यादव के मुताबिक स्टेशन मास्टर ने इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में झपटमारी की वारदातों में शामिल बदमाशों को चिन्हित कर लिया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed