फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Panic spread in Defence Colony firing

डिफेंस कालोनी में फायरिंग कर फैलाई दहशत

Sun, 24 Jul 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sun, 24 Jul 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
कांधरपुर गांव स्थित डिफेंस कॉलोनी में पड़ोसी से मामूली विवाद को लेकर गोलियां तड़तड़ाने से दहशत फैल गई। जिस युवक से विवाद हुआ था, वह तो नहीं मिला विरोध करने पर उसके दोस्त को घर से खींचकर तमंचों की बटों से पीटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करके  सिपाही केबेटे समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर को ग्राम कांधरपुर के पास डिफेंस कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार उर्फ केके की किसी बात को लेकर विपिन कुमार आर्य की कहासुनी हो गई थी। उस समय तो आसपास के लोगों ने दोनों का समझाकर शांत कर दिया था। देर रात को विपिन आर्य चेत गौटिया से सिपाही के बेटे अमित यादव, ग्राम लखौरी का बंटी, बभिया के अर्जुन और चौबारी गांव के रियाज को बुला लाया। कृष्ण कुमार उस समय घर पर मौजूद नहीं थे। आरोप है कि विपिन और उसके साथियों ने केके के घर में घुसकर घुसकर गाली-गलौज शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर पड़ोस में रहने वाले केके के दोस्त राहुल ने इसका विरोध किया तो हमलावरों ने उसे घर से खींच लिया। सरेआम उसकी तमंचे की बट से सिर पर हमला कर दिया। साथ ही केके के घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घायल का मेडिकल कराने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश सिंह ने बताया कि विपिन और केके में मूछ की लड़ाई है। एक-दूसरे को नीचा दिखाने के लिए टसल चल रही थी। मामले में सिपाही के बेटे समेत चारों को गिरफ्तार कर लिया है। रियाज और बंटी के पास से तमंचा बरामद किया गया है। विपिन की तलाश कराई जा रही है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed